World Cup 2023 में रिकॉर्डतोड़ पहुंचे दर्शक, बन गया नया इतिहास

ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 में इस बार इतने दर्शक स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे कि सारे रिकॉर्ड ही टूट गए।

record breaking number of spectators reached World Cup 2023 new history created

Image Credit: News 24

विज्ञापन

World Cup 2023: वनडे विश्व 2023 अब खत्म हो गया है एक महीने से ज्यादा तक चले इस टूर्नामेंट के खिताब को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। वहीं इस बार विश्व कप 2023 में कई अनोखे रिकॉर्ड बने। जिसमे कई रिकॉर्ड बल्लेबाजों तो बहुत से रिकॉर्ड गेंदबाजों ने अपने नाम किए। लेकिन इस बार दर्शक भी किसी से पीछे नहीं रहने वाले थे। विश्व कप 2023 में दर्शकों ने अपनी मौजूदगी से एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे अधिक दर्शकों वाला आईसीसी आयोजन बन गया है।

ये भी पढ़ें:- World Cup 2023 फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी वाले फैसले की कहानी, पैट कमिंस की जुबानी

विज्ञापन

टूर्नामेंट में पहुंचे करोड़ों दर्शक

बता दें, इस बार वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में किया गया था। तकरीबन एक महीने से ज्यादा तक चले इस टूर्नामेंट में 1,250,307 दर्शक मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे। यह आंकड़ा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 के आयोजन में भाग लेने वाले 1,016,420 दर्शकों के पिछले आंकड़े को पार कर गया। बता दें, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

इस मैच को देखने को लिए स्टेडियम में 90 हजार से ज्यादा दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बता दें, साल 2015 का आयोजन इतिहास में दूसरा सबसे अधिक देखा जाने वाला क्रिकेट विश्व कप बना हुआ है, जबकि इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए साल 2019 के वनडे विश्व कप में 752,000 दर्शक पहुंचे थे।

विज्ञापन

जहां एक तरफ दर्शकों ने रिकॉर्डतोड़ संख्या में स्टेडियम में पहुंचकर विश्व कप में नया इतिहास बनाया तो वहीं इस टूर्नामेंट के कई प्रसारण और डिजिटल दर्शकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। खासकर हॉटस्टार पर विश्व कप के प्रसारण ने नया रिकॉर्ड बनाया। फाइनल में खेले भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच को हॉट स्टार पर 5.9 करोड़ दर्शकों ने देखा। आज तक किसी मैच को इतने दर्शकों ने हॉट स्टार पर नहीं देखा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 6वीं बार जीता खिताब

बता दें, विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को 6 विकेट हराकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने वनडे विश्व कप के खिताब को 6वीं बार अपने नाम किया है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार वनडे विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ