नई दिल्ली: लंबी चोट से उबरने के बाद आखिरकार टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का कमबैक हो गया है। जडेजा ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में वापसी की है। वे तमिलनाडु के कप्तान के रूप में मैदान पर उतरे और 24 ओवर फेंके। जडेजा ने पहली ईनिंग में 24 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट चटकाया। इस दौरान उन्होंने 3 मेडिन ओवर भी फेंके। जडेजा ने तमिलनाडु के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत को 66 रन पर आउट किया। जडेजा की गेंद पर बाबा प्रेरक मांकड के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। वहीं उनकी टीम के खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह जडेजा को 3 विकेट मिले। जबकि युवराज सिंह डोडिया ने 4 विकेट चटकाकर सुर्खियां बटोरीं। तमिलनाडु की पूरी टीम 324 रन बनाकर आउट हुई है, जबकि सौराष्ट्र के 3 विकेट 92 रन पर गिर गए हैं। अब जडेजा की बल्लेबाजी देखने लायक होगी।

लंबी चोट के बाद जडेजा की वापसी

जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शामिल करने से पहले बीसीसीआई ने एक शर्त रखी है। जडेजा को इससे पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। यही वजह है कि वह घरेलू क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबित करने मैदान पर उतरे हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप 2022 के बाद से बाहर हैं। एक्सरसाइज के दौरान उन्हें एक अजीब सी चोट लगी और वे तुरंत घुटने की सर्जरी के लिए मुंबई लौट गए। हालांकि, सर्जरी के बाद भी वह ठीक हो रहे हैं। वह बांग्लादेश और श्रीलंका सीरीज के लिए फिट नहीं थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा और कप्तान जयदेव उनादकट को आराम

इससे पहले सौराष्ट्र के नेट्स सेशन में रवींद्र जडेजा मैदान पर दिखाई दिए। एमए चिदंबरम स्टेडियम में उन्होंने स्ट्रेचिंग और फील्डिंग ड्रिल की, फिर नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। बीच-बीच में वह टीम के साथ और फिर व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए भी देखे गए। पिछले सितंबर में एशिया कप के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद जडेजा लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा और नियमित कप्तान जयदेव उनादकट को आराम दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ