भारतीय खिलाड़ी करते हैं ड्रिंक? प्रवीण कुमार ने खोली टीम इंडिया की पोल!

Praveen Kumar Shares Dark Secret of Team India: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी ड्रिंक करते थे, लेकिन बस उनकी छवि को खराब किया गया।

Praveen Kumar team india ipl Meerut

भारतीय टीम। (Social Media)

विज्ञापन

Praveen Kumar Shares Dark Secret of Team India: एक समय था जब भारतीय टीम में प्रवीण कुमार की तूती बोला करती थी। हालांकि, चोट और गलत व्यवहार के कारण उनकी छवि धीरे-धीरे धूमिल होती गई और वह टीम में वापसी के लिए तरसने लगे। फिलहाल उन्होंने संन्यास का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन मौजूदा समय में उम्दा गेंदबाजों की भरमार को देखते हुए बेहद कम उम्मीद नजर आती है कि दोबारा उनकी टीम इंडिया में वापसी हो।

भारतीय टीम से बाहर होने का दर्द प्रवीण कुमार के दिल में अब भी है। उन्होंने द लल्लनटॉप के साथ हुई खास बातचीत के दौरान इसका खुलासा भी किया है। उनका कहना है, ‘भारतीय टीम की तरफ से मैं खेल रहा था तब सीनियर्स खिलाड़ी मुझसे कहते थे कि पीना नहीं, ये नहीं करना, वो नहीं करना। मैं ही नहीं टीम में और लोग भी करते थे, लेकिन बदनाम केवल मैं हुआ कि पीके तो ड्रिंक करता है।’

विज्ञापन

प्रवीण कुमार से जब पूछा गया कि क्या कभी सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों ने उन्हें  शराब पीने से मना किया था? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं कैमरे के सामने किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन ये हर कोई जानता है कि प्रवीण कुमार को किसने बदनाम किया है। जो लोग मुझे निजी रूप से जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से कैसा हूं। लोगों के सामने मेरी खराब इमेज बनाई गई है।’

प्रवीण कुमार का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

प्रवीण कुमार भारतीय टीम की तरफ से इंटरनेशनल लेवल पर कुल 84 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने में कामयाब रहे। इस दौरान उनको 88 पारियों में 112 सफलता हाथ लगी। कुमार के नाम टेस्ट की 11 पारियों में 25.81 की औसत से 27, वनडे की 67 पारियों में 36.03 की औसत से 77 और टी20 की 10 पारियों में 24.12 की औसत से आठ विकेट दर्ज है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ