AUS vs PAK: पर्थ टेस्ट में पाकिस्तान ने टेके घुटने, पहली पारी में 271 रन पर हुई ढेर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान पूरी तरह से बैकफुट पर आ गया है। विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 271 के स्कोर पर ऑल आउट हो गया है।

Pakistan vs Australia Test Match Scorecard WTC 2025

Image Credit- News 24

विज्ञापन

Pakistan vs Australia Test Match: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने टेस्ट मैच की पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाया है। इसके जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 271 के स्कोर पर ढेर हो गया है। आज का दिन पाकिस्तान के लिए बेहद ही अनलक्की साबित हुआ है। दूसरे दिन के खेल तक पाकिस्तान गेम में बना हुआ था, लेकिन तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही पाकिस्तान धाराशायी हो गया है। इमाम उल हक के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जीत मुश्किल

पाकिस्तान के लिए यह मैच जीतना बेहद ही मुश्किल हो गया है। इस मैच अपने नाम करने के लिए पाक टीम को कम से कम 400 का आंकड़ा पार करने की जरूरत थी, लेकिन वह सिर्फ 271 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए हैं, इसके अलावा मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 271 पर रोक दिया है। मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, दूसरे दिन के खेल तक पाकिस्तान ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 132 रन बना लिया था। लेकिन तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही सभी बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए।

विज्ञापन

216 रन पीछे पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया के 487 रन के जवाब में पाकिस्तान 271 पर ढेर हो गया है। ऐसे में शान मसूद की सेना ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 227 रन पीछे है। यहां से पाकिस्तान की जीत काफी मुश्किल लग रही है। अगर पाकिस्तान यह मुकाबला हार जाता है, तो इसका असर विश्व टेस्ट चैंपियंशिप पर देखने को मिल सकता है। अब पाकिस्तान को दूसरी पारी में अपना दम दिखाना होगा, तभी इस मैच में वापसी कर पाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के पास 300 रनों की बढ़त

दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 84 रन बनाए लिए। दूसरी पारी में डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले आउट हुए। इसके अलावा मार्नस लाबुसेन 2 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 34 और स्टीव स्मिथ 43 रन बनाकर नाबाद है। दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए खुर्रम ने 2 विकेट हासिल कर लिए है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ