INDW vs ENGW: इंग्लैंड पर अकेले भारी पड़ीं दीप्ति शर्मा, बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में बरपाया कहर

India vs England Women Test Match: दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति ने 9 विकेट अपने नाम किए।

deepti sharma 9 wickets against england women cricket team India vs England Women Test Match

Image Credit: News 24

India vs England Women Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 347 रनों से हरा दिया है। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ये ऐतिहासिक जीत है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम भारत के सामने एकदम से बैकफुट पर दिखी।

विज्ञापन

टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अकेले इंग्लैंड टीम को चारों-खाने चित कर दिया। दीप्ति ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में कहर बरपाया और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। दीप्ति इस मैच में एकदम फ्रंटफुट पर दिखी।

विज्ञापन

विज्ञापन

दीप्ति ने दिखाया ऑलराउंड प्रदर्शन

दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना ऑलराउंड प्रदर्शन दिखाया। दीप्ति ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 67 रनों की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए दीप्ति ने पहली पारी में 5 विकेट और फिर दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए। इस मैच में कुल मिलाकर दीप्ति ने 9 विकेट हासिल किए। पहली पारी में दीप्ति ने बेहद खतरनाक गेंदबाजी की। 5.3 ओवर की गेंदबाजी में महज 7 ही रन खर्च किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत दीप्ति को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

विज्ञापन

भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत

भारतीय महिला टीम ने पहली पारी से ही इंग्लैंड पर बढ़त हासिल कर ली थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 428 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैडं की टीम महज 136 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 186 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए पहाड़ जैसा स्कोर था। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम महज 131 रनों पर ही ढेर हो गई और इस एकमात्र टेस्ट को भारतीय महिला टीम ने अपने नाम कर लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ