PAK vs AUS: बाबर आजम ने किया 'बड़ा त्याग', दोहरा दिया इमरान खान वाला काम

Babar Azam Martin Guptill Rohit Sharma Virat Kohli New Zealand vs Pakistan

बाबर आजम। (Social Media)

विज्ञापन

Babar Azam Retires at 90 Runs PAK vs AUS Warm Up Match: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अपनी टीम के लिए हमेशा आगे खड़े नजर आते हैं। हालांकि पिछले दिनों खबर आई थी कि एशिया कप में श्रीलंका से मैच हारने के बाद उनकी शाहीन अफरीदी से बहस हुई थी, लेकिन बाद में बाबर ने साफ कर दिया था कि टीम के बीच अनबन नहीं है। पूरी टीम एक परिवार की तरह खड़ी हुई है। अब बाबर आजम ने अपनी टीम के लिए बड़ा त्याग कर दिल जीत लिया है।

90 रन पर हो गए रिटायर

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए दूसरे वार्मअप मैच में बाबर आजम ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। वे शानदार बल्लेबाजी कर शतक की ओर बढ़ रहे थे कि अचानक उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया। 59 गेंदों में 11 चौके-2 छक्के ठोक 152 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 90 रन ठोक चुके बाबर आजम ने खुद को रिटायर्ड घोषित कर दिया। वह पवेलियन की ओर लौटने लगे।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1709226134007918885

बाबर ने शतक का लालच छोड़कर दूसरे बल्लेबाज को मैच जिताने की जिम्मेदारी दे दी। उन्हें सलमान अली आगा ने रिप्लेस किया। हालांकि बाबर को शतक पूरा न करते देख उनके फैंस दुखी हो गए, लेकिन दूसरी ओर वे उनके इस त्याग की तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ThisHaroon/status/1709225732847624198

इमरान खान वाला काम दोहराया 

बाबर आजम ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान वाला काम दोहरा दिया। दरअसल, 32 साल पहले 1991 में जब श्रीलंका की टीम पाकिस्तान टूर पर आई थी, तब पहले टेस्ट मैच में इमरान खान ने पारी घोषित कर दी थी। वह उस समय 93 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/SaadIrfan258/status/1709234319066062854

इमरान खान चाहते तो शतक पूरा कर पारी घोषित कर देते, लेकिन उन्होंने पर्सनल माइलस्टोन के बजाय टीम की जरूरत के हिसाब से निर्णय लेना चुना। ये मैच ड्रॉ हो गया था। बाबर के इस काम की पाकिस्तानी फैंस इमरान खान से तुलना कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ