PAK vs AUS: और इन्हें वर्ल्ड कप चाहिए...पाकिस्तान की फील्डिंग से फिर हुई फजीहत, सोशल मीडिया पर लग गई क्लास
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs AUS Warm Up Match Pakistan Poor Fielding
Edited By Pushpendra Sharma

PAK vs AUS Warm Up Match Pakistan Poor Fielding
Pakistan Poor Fielding PAK vs AUS Warm Up Match: पाकिस्तान की खराब फील्डिंग की वजह से टीम को हमेशा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कई मैचों में ऐसी स्थितियां आईं, जब दो खिलाड़ियों के बीच कंफ्यूजन के चलते कैच छूट गए। भारत आई पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रही है।
इसी के लिए वह वार्मअप मैच में तैयारी कर रही है, लेकिन इस दौरान उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वार्मअप मैच में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पाकिस्तान टीम की फील्डिंग से एक बार फिर फजीहत हो गई।
https://twitter.com/ImVk0hIl/status/1709148375021711837
ये नजारा 23वें ओवर में देखने को मिला। हारिस रऊफ ने मार्नस लाबुशेन को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे स्क्वेयर की ओर मोड़ दिया। इधर, दो फील्डर मोहम्मद वसीम और मोहम्मद नवाज तेजी से भागे। दोनों ने पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कंफ्यूजन हुआ, न नवाज गेंद रोक पाए और न वसीम, फिर गेंद आगे निकल गई।
https://twitter.com/TasneemKhatai1/status/1709150350513774682
इससे पहले कि दोनों फील्डर गेंद को रोक पाते, ये बाउंड्री लाइन पार कर गई। पाकिस्तान की खराब फील्डिंग को देख फैंस उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- और इन्हें वर्ल्ड कप चाहिए?
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 351 रन जड़े। ग्लेन मैक्सवेल ने 77, कैमरून ग्रीन ने 50 और जोश इंग्लिस ने 48 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 9 ओवर में 97 रन लुटाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: