---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘December To Remember’! IPL ऑक्शन से सेंचुरियन टेस्ट तक, हर जगह दिखा साउथ अफ्रीका के ‘बर्गर’ का जलवा

Nandre Burger December to Remember: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर ने दिसंबर के महीने में कमाल कर दिया है। आईपीएल ऑक्शन से सेंचुरियन टेस्ट तक हर जगह वह चमके हैं।

---विज्ञापन---

Nandre Burger IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय टीम के लिए जहां प्रसिद्ध कृष्णा को डेब्यू का मौका मिला। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए भी एक तेज गेंदबाज ने अपना डेब्यू किया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी इन श्रंखलाओं की कड़ी में पहले उन्होंने टी20 डेब्यू किया, उसके बाद उन्हें वनडे सीरीज में भी डेब्यू का मौका मिला। फिर टेस्ट सीरीज में भी अब उन्हें डेब्यू का मौका मिल गया। ये बात तो इंटरनेशनल डेब्यू की हुई। इसके अलावा हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में भी उनको राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा और पहली बार में ही लीग के इतिहास में वह किसी टीम के साथ जुड़ गए।

बर्गर के लिए December To Remember

नांद्रे बर्गर के लिए निश्चित ही दिसंबर 2023 का महीना काफी यादगार रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में डेब्यू के साथ आईपीएल ऑक्शन में भी राजस्थान रॉयल्स ने उन पर दांव लगाया। राजस्थान ने बर्गर को आईपीएल 2024 के लिए 50 लाख के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ लिया। यानी कुछ ही महीनों के अंदर नांद्रे बर्गर अपना आईपीएल डेब्यू करते हुए भी नजर आ सकते हैं। बर्गर बाएं हाथ के गेंदबाज हैं और अक्सर टीम इंडिया के बल्लेबाज बाएं हाथ के बॉलर्स के आगे जूझते नजर आते हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय बल्लेबाजों को किया खूब परेशान

नांद्रे बर्गर ने इस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान भी किया है। टी20 सीरीज के तीसरे मैच में उन्हें मौका मिला और वहां डेब्यू करते हुए एक विकेट उन्होंने लिया। उसके बाद वनडे सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करते हुए वह विकेट नहीं ले पाए, लेकिन बाद के दो मैचों में पांच विकेट उन्होंने झटके। सीरीज के दूसरे वनडे में 3 और तीसरे वनडे में 2 विकेट बर्गर को मिले।

---विज्ञापन---

अब टेस्ट डेब्यू में भी बर्गर का जलवा दिखा और उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का विकेट भी अपने नाम कर लिया। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया और दिखाया कि किस तरह दिसंबर का महीना उनके नाम रहा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: रोहित शर्मा सेंचुरियन टेस्ट में फ्लॉप, फैंस ने बार-बार एक ही गलती दोहराने पर घेरा

यह भी पढ़ें- IND vs SA: विराट कोहली बने WTC इतिहास में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज, रोहित शर्मा को छोड़ दिया पीछे

---विज्ञापन---

First published on: Dec 26, 2023 06:04 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola