154 मैच और 123 पारियों के बाद T20I में जड़ा पहला अर्धशतक, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shemaine Sampbelle: वेस्टइंडीज की विकेटकीपर बल्लेबाज शेमाइन कैम्पबेले ने आखिरकार अपने T20I करियर की पहली फिफ्टी जड़ दी, लेकिन इसके लिए उन्हें 123 पारियों का लंबा इंतजार करना पड़ा. इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया.
Shemaine Sampbelle: कहते हैं कि मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन मिलता जरूर है. वेस्टइंडीज की अनुभवी बल्लेबाज शेमाइन कैम्पबेले के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. T20 क्रिकेट में जहां अर्धशतक या शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आम बात होती है, वहीं कैम्पबेले को 123 पारियां लग गई. 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर और 123 टी20I पारियों के इंतजार के बाद आखिरकार उनके बल्ले से पहली फिफ्टी निकली. उनका पहला टी20I अर्धशतक भी ऐसे वक्त पर आया जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी.
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ कैम्पबेले ने नाबाद 90 रन की यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को शानदार जीत दिलाई. लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के साथ उनके नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज अपने करियर से जोड़ना नहीं चाहेगा.
123 पारियों के बाद जड़ी पहली T20I फिफ्टी
शेमाइन कैम्पबेले ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी 123वीं पारी में लगाई. इसके साथ ही कैम्पबेले महिला टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद पहली बार अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की जेनेट मबाजी के नाम था, जिन्होंने अपनी पहली टी20I फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 96 पारियां खेली थीं. वहीं न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन ने पहली फिफ्टी बनाने में 91 पारियां ली थीं.
इतना ही नहीं, शेमाइन कैम्पबेले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने पहली फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 100 से ज्यादा पारियां खेलीं.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में शेमाइन कैम्पबेले की नाबाद 90 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 1 गेंद शेष रहते और 7 विकेट हाथ में रखकर हासिल कर लिया. कैमपबेले ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
लंबे इंतजार के बाद पहली टी20I फिफ्टी लगाने पर कैमप्बेले ने कहा, "मैंने अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा. मुझे पता है कि मैं ऐसी खिलाड़ी हूं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है. मैंने खुद से कहा था कि अगर शुरुआती 20 मिनट तक क्रीज पर टिक गई तो टीम के लिए बड़ा योगदान दे सकती हूं."
उन्होंने आगे कहा, "खुद पर भरोसा रखिए, अपनी ताकत के मुताबिक खेलते रहिए और यही मेरे लिए कारगर साबित हुआ. मुझे पता है कि भगवान मेरे साथ हैं और मैंने उनसे प्रार्थना की थी. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. स्टेफनी और चिनेल हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो जिम्मेदारी उठाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं."
Shemaine Sampbelle: कहते हैं कि मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन मिलता जरूर है. वेस्टइंडीज की अनुभवी बल्लेबाज शेमाइन कैम्पबेले के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. T20 क्रिकेट में जहां अर्धशतक या शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आम बात होती है, वहीं कैम्पबेले को 123 पारियां लग गई. 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर और 123 टी20I पारियों के इंतजार के बाद आखिरकार उनके बल्ले से पहली फिफ्टी निकली. उनका पहला टी20I अर्धशतक भी ऐसे वक्त पर आया जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी.
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ कैम्पबेले ने नाबाद 90 रन की यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को शानदार जीत दिलाई. लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के साथ उनके नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज अपने करियर से जोड़ना नहीं चाहेगा.
---विज्ञापन---
123 पारियों के बाद जड़ी पहली T20I फिफ्टी
शेमाइन कैम्पबेले ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी 123वीं पारी में लगाई. इसके साथ ही कैम्पबेले महिला टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद पहली बार अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की जेनेट मबाजी के नाम था, जिन्होंने अपनी पहली टी20I फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 96 पारियां खेली थीं. वहीं न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन ने पहली फिफ्टी बनाने में 91 पारियां ली थीं.
इतना ही नहीं, शेमाइन कैम्पबेले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने पहली फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 100 से ज्यादा पारियां खेलीं.
T20I debut in Oct 2009. Has played 154 matches for West Indies, high score of 47 before tonight.
And then in a World Cup run-chase, scores a 62-ball 90* to take WI home against defending champions NZ. Had her luck, but made it count. pic.twitter.com/aIKgSkitzy
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में शेमाइन कैम्पबेले की नाबाद 90 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 1 गेंद शेष रहते और 7 विकेट हाथ में रखकर हासिल कर लिया. कैमपबेले ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
लंबे इंतजार के बाद पहली टी20I फिफ्टी लगाने पर कैमप्बेले ने कहा, “मैंने अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा. मुझे पता है कि मैं ऐसी खिलाड़ी हूं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है. मैंने खुद से कहा था कि अगर शुरुआती 20 मिनट तक क्रीज पर टिक गई तो टीम के लिए बड़ा योगदान दे सकती हूं.”
---विज्ञापन---
उन्होंने आगे कहा, “खुद पर भरोसा रखिए, अपनी ताकत के मुताबिक खेलते रहिए और यही मेरे लिए कारगर साबित हुआ. मुझे पता है कि भगवान मेरे साथ हैं और मैंने उनसे प्रार्थना की थी. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. स्टेफनी और चिनेल हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो जिम्मेदारी उठाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.”
With no Stafanie Taylor and no Chinelle Henry for West Indies, Shemaine Champbelle stepped up with the innings of her life ✨ pic.twitter.com/0QHaqItYw2
हिंदी न्यूज़/खेल/154 मैच और 123 पारियों के बाद T20I में जड़ा पहला अर्धशतक, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.