गुरनूर बरार की मैच विनिंग परफॉर्मेंस का क्या है राज़? वसीम जाफर ने बताया पूरा सच

IND vs AFG 1st ODI: गुरनूर बरार ने अपने डेब्यू मैच में अपने टैलेंट से हर किसी का दिल जीत लिया. उनकी बेहतरीन बॉलिग की बदौलत भारतीय टीम अफगानिस्तान को 200 से कम के टोटल पर रोकने में कामयाब रही और जीत हासिल करना आसान हो गया.

Gurnoor Brar AI Image

(Gurnoor Brar-AI Image)

Wasim Jaffer On Gurnoor Brar: भारत ने 13 जून को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की. मेजबान टीम के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में से एक थे डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार, जिनकी शानदार गेंदबाजी ने बारिश से दखल वाले मैच में भारत को मजबूत हालात में पहुंचाया.

विज्ञापन

बरार की शानदार गेंदबाजी

26 साल के इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में ही जबरदस्त छाप छोड़ी. तेज रफ्तार और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करते हुए, बरार ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. 25-25 ओवर के इस मैच में अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया; कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई.

विज्ञापन

जाफर हुए मुरीद

भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने युवा तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, उन्होंने बरार की तेज रफ्तार और उछाल पैदा करने की क्षमता के साथ-साथ उस काबीलियत का भी जिक्र किया, जिसकी वजह से उन्होंने तेजी से तरक्की की है.

विज्ञापन

बरार की कामयाबी का राज़

वसीम जाफर ने कहा, ‘बहुत ही इम्प्रेसिव, क्योंकि उनके (गुरनूर बरार) पास वो रफ्तार और गति है. आप जानते हैं, उन्हें इसी वजह से और उनकी लंबाई के कारण तेजी से आगे बढ़ाया गया है. वो 144-145 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं, उन्हें उछाल मिलता है और उनका एक्शन बहुत अच्छा, ठोस और मजबूत है. उन्होंने ज्यादा जूनियर क्रिकेट नहीं खेला है; मुझे लगता है कि जितना ज्यादा वो खेलेंगे, उतने ही बेहतर होते जाएंगे. उन्हें उनकी काबिलियत और क्षमता को देखते हुए तेजी से आगे बढ़ाया गया है.

विज्ञापन

मायूस नहीं किया

उन्होंने आगे कहा, ‘और मुझे लगता है कि उन्होंने निराश नहीं किया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. आज भी, जिस तरह की गेंदबाजी उन्होंने की – रफ्तार, लाइन और लेंथ – वो बहुत उम्मीद जगाने वाली थी. वो भविष्य के एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी लग रहे हैं.’ बरार ने अब तक सिर्फ 10 लिस्ट-ए मैच खेले हैं और 15 विकेट लिए हैं, जिसमें उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 4/57 रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ