---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, Jio, Airtel और Vi यूजर्स घर बैठे ऐसे फ्री में देखें मैच

IND vs PAK Live Streaming: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (14 जून) भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

India vs Pakistan, Women’s T20 World Cup 2026 Live Streaming: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (14 जून) क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. भारत-पाकिस्तान की टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें इस मुकाबले से अपने वर्ल्ड कप अभियान शुरुआत करेंगी. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेगी.

अगर आप भी इस महामुकाबले का रोमांच अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स लेकर आई हैं. Jio, Airtel और Vi यूजर्स कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान्स के जरिए JioHotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की महिला टीमों के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला 14 जून को भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports) पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

Jio यूजर्स के लिए खास ऑफर

Jio अपने ग्राहकों को कई ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रहा है, जिनमें JioHotstar का एक्सेस मुफ्त मिलता है. इनमें ₹349 और ₹399 के प्लान सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. इन प्लान्स में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioHotstar सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा कुछ डेटा ऐड-ऑन पैक्स में भी OTT एक्सेस दिया जा रहा है.

---विज्ञापन---

Airtel यूजर्स को मिलेगा यह फायदा

Airtel अपने ग्राहकों को ₹549, ₹979 और ₹3999 वाले चुनिंदा प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और 5G डेटा बेनिफिट्स भी शामिल हैं. प्लान्स की वैधता 3 महीने से लेकर 1 साल तक की है.

Vi यूजर्स के लिए भी शानदार विकल्प

Vodafone Idea (Vi) भी अपने ग्राहकों के लिए JioHotstar एक्सेस वाले कई रिचार्ज प्लान्स उपलब्ध करा रहा है. कंपनी ₹239, ₹399 और ₹469 के प्लान्स में JioHotstar सब्सक्रिप्शन दे रही है. साथ ही इन प्लान्स में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---

JioHotstar का अलग से भी ले सकते हैं सब्सक्रिप्शन

अगर आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान में JioHotstar की सुविधा नहीं मिल रही है, तो आप सीधे प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी खरीद सकते हैं. JioHotstar का मोबाइल प्लान ₹79 प्रति माह से शुरू होता है. इसके अलावा, यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से Super और Premium प्लान्स का विकल्प भी चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 74 नहीं अब टूर्नामेंट में होंगे इतने मैच! टीम इंडिया के शेड्यूल में भी हो सकता है बदलाव

IND vs PAK: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

ये भी पढ़ें- 154 मैच और 123 पारियों के बाद T20I में जड़ा पहला अर्धशतक, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

First published on: Jun 14, 2026 03:31 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola