केएल राहुल ने साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में किया कमाल, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश  

KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से एक ऐसे बल्लेबाज की तलाश में थी. जो टीम के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग भूमिका निभा सके. इस काम को अब विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल निभाते हुए नजर आ रहे हैं. वो तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं.

KL Rahul

KL Rahul

KL Rahul: टीम इंडिया मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है. जिसके पहले मुकाबले में केएल राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम को पहले वनडे मैच में जीत मिली है. सिर्फ पहले वनडे मैच में नहीं बल्कि टेस्ट मैच में भी राहुल ने शानदार शतक जड़ा था. इससे पहले आईपीएल 2026 में भी राहुल के बल्ले से रनों की बारिश की थी. साल 2026 में अब तक राहुल के बल्ले का जादू देखने को मिला है. ये साल अब तक राहुल के नाम रहा है. 

विज्ञापन

हर फॉर्मेट में कमाल कर रहे हैं केएल राहुल 

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में केएल राहुल ने 19 गेंदों में नाबाद 39 रनों की शानदार पारी खेली. इस साल अब तक राहुल ने 4 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 181 की शानदार औसत से 181 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.16 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी जड़ा है. इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में भी राहुल ने सिर्फ 1 मैच खेला है. जिसमें उन्होंने 100 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक ही पारी खेली थी. आईपीएल 2026 में केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे. राहुल ने 14 मैचों में 45.62 की औसत से 593 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 174.41 का रहा है. राहुल जिसके कारण ऑरेंज कैप की रेस में भी नजर आ रहे थे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया को मिल गया हार्दिक पांड्या का ऑप्शन? भारतीय दिग्गज ने किए अहम इशारे

केएल राहुल टीम इंडिया के लिए है अहम खिलाड़ी  

वनडे फॉर्मेट में जहां विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए केएल राहुल नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हैं. राहुल ने बतौर मैच फिनिशर वनडे में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं टेस्ट क्रिकेट में राहुल सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ रहे हैं. दोनों ही फॉर्मेट में राहुल सबसे मुश्किल काम संभालते हुए नजर आते हैं. जहां पर पिछले 2 सालों में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. साल 2027 तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में राहुल की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ