---विज्ञापन---

IPL फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 74 नहीं अब टूर्नामेंट में होंगे इतने मैच! टीम इंडिया के शेड्यूल में भी हो सकता है बदलाव

Indian Premier League: IPL के अगले सीजन से कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. BCCI ने मैचों की संख्या बढ़ाने और टूर्नामेंट थोड़ा जल्दी कराने का प्लान बनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के शेड्यूल में भी IPL के कारण कुछ बदलाव हो सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

आईपीएल 2026 के बाद संभावित बदलाव

आईपीएल 2026 के बाद अगले सीज़न से 74 के बजाय 94 मैचों का आयोजन किया जा सकता है।

प्रत्येक टीम 14 के बजाय 18 मैच खेल सकती है।

टूर्नामेंट मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो सकता है।

वर्तमान आईपीएल प्रारूप

वर्तमान में, आईपीएल में 10 टीमें हैं और कुल 74 मैच होते हैं, जिसमें प्रत्येक टीम 14 मैच खेलती है।

IPL में होंगे बड़े-बड़े बदलाव! (Image: AI Generated)
---विज्ञापन---

Indian Premier League: IPL 2026 का समापन दो हफ्तों पहले हुआ है और अब फैंस का फोकस टीम इंडिया के मैचों पर है. BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. कुछ साल पहले IPL में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 कर दी गई थी और इसी वजह से सभी टीमों के अन्य फ्रेंचाइजियों के खिलाफ दो-दो मैच नहीं होते हैं. एक IPL टीम सीजन में 14 मैच खेलती है और टूर्नामेंट में कुल 74 मैचों का आयोजन होता है. हालांकि, आने वाले समय में फॉर्मेट बदल सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग में होंगे बड़े-बड़े बदलाव!

IPL 2026 के बाद अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि अगले सीजन से 74 के बजाय 94 मैचों का आयोजन किया जाएगा. हर टीम कुल 18 मैच खेलती हुई नजर आ सकती है. मैचों की संख्या बढ़ने के कारण टूर्नामेंट को थोड़ा जल्दी शुरू किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि मार्च के पहले हफ्ते से IPL की शुरुआत हो सकती है. द्विपक्षीय सीरीज में अमूमन व्यूअरशिप उम्मीद के मुताबिक नहीं आती है, इसी वजह से BCCI मार्च में सीरीज का समय हटाकर IPL को समय दे सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट मैदान बना अखाड़ा! टी20 मुंबई लीग के फाइनल में लड़ाई पर उतारू हुए खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो

First published on: Jun 14, 2026 03:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola