टीम इंडिया को जरूर मिली हार, लेकिन मोहम्मद शमी ने जीता दिल, कई मामलों में रहे टॉप पर

वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में जरूर टीम इंडिया खिताब से चूक गई, लेकिन मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी की।

Mohammed Shami India vs Australia ODI World Cup 2023

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में जरूर भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है, लेकिन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद शमी को हमेशा याद रखा जाएगा। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने वर्ल्ड कप 2023 में ब्लू टीम के लिए कुल सात मुकाबले खेले। इस बीच वह सात पारियों में 10.70 की औसत से सर्वाधिक 24 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। मैच के दौरान वह कई अन्य मामलों में भी टॉप पर रहे, जो इस प्रकार है-

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने चटकाए सर्वाधिक विकेट:

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड शमी के नाम दर्ज रहा। उसके बाद दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा का नाम आता है। जंपा ने अपनी टीम के लिए टूर्नामेंट में कुल 11 मुकाबले खेले। इस बीच वह 11 पारियों में 22.39 की औसत से 23 विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

शमी की गेंदबाजी औसत रही शानदार:

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रहा। उन्होंने सात की औसत से सात रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की। उसके बाद जिस खिलाड़ी का नाम आता है। वह मोहम्मद शमी ही हैं। शमी ने टूर्नामेंट में 10.70 की औसत से 257 रन खर्च करते हुए 24 विकेट निकाले।

विज्ञापन

बेस्ट बॉलिंग फिगर:

वर्ल्ड कप 2023 में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड भी शमी के नाम दर्ज रहा। भारतीय तेज गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले में 57 रन खर्च करते हुए सात विकेट चटकाए थे।

सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने का कारनामा:

वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी मोहम्मद शमी के नाम दर्ज रहा। उन्होने टूर्नामेंट में तीन बार पांच विकेट हॉल लिया। इसके अलावा एक बार चार विकेट लेने का कारनामा भी किया।

विज्ञापन

बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट:

वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण में बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज रहा। उन्होंने ब्लू टीम के लिए पांच की स्ट्राइक रेट से सात रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की। उनके बाद शमी का नाम आता है। शमी ने 12.20 की स्ट्राइक रेट से 257 रन खर्च करते हुए 24 सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ