'रोहित तुम्हारा रोना खल गया', हार के बाद सिर उठा नहीं पा रहे थे रोहित शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

रोहित और उनके साथी खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार के बाद वह बेहद निराश नजर आ रहे हैं।

Rohit Sharma India vs Australia ODI World Cup 2023

Photo Credit: Google

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पुरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही रोहित एंड कंपनी को फाइनल मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उसका तीसरी बार खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।

विज्ञापन

मैच के बाद पूरी टीम काफी निराश नजर आई। इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कैप्टन रोहित शर्मा समेत टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को निराश कदमों के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके सिर झुके हुए नजर आए।

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस अपना विचार भी साझा कर रहे हैं। एक क्रिकेट प्रेमी ने लिखा है, ‘रोहित तुम्हारा रोना खल गया, लेकिन तुम सर्वश्रेष्ठ हो। तुम्हारे जैसा नि:स्वार्थ खिलाड़ी कोई नही है। अदभुत हो तुम, तुमको ऐसे ही बतौर ओपनर सबसे खतरनाक नही कहा जाता है।

विज्ञापन

वहीं एक अन्य फैन ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा, ‘दिल से बुरा लगता है यार… जब पूरा प्रयास और फिर भी फेल हो जाए तो।’

विज्ञापन

दूसरे फैन ने लिखा है, ‘दिल से बुरा लगा है, बहुत ज्यादा वो भी।’

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में भारत को मिली हार:

वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते रविवार को अहमदाबाद में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 240 रन बनाए थे।

विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कंगारू टीम ने इसे 42 गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए ट्रेविड हेड जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 120 गेंदों का सामना करते हुए 137 रन की उम्दा शतकीय पारी खेली और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ