India vs West Indies 1st T20: पहले टी-20 में दो खिलाड़ियों का डेब्यू, मुकेश कुमार के लिए 'गुरुवार' बना खास
Edited By Pushpendra Sharma

india vs west indies 1st T20 Tilak Varma Mukesh Kumar
Edited By Pushpendra Sharma

india vs west indies 1st T20 Tilak Varma Mukesh Kumar
india vs west indies 1st T20: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। पहले टी-20 में तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने डेब्यू किया। मुकेश कुमार के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास बन गया। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में इसी दिन डेब्यू किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1687099949711024129
कप्तान रॉवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर अपनी टीम को बाउंड्री-हिटर्स कहा। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा- इस दौरे का भी यही पूरा प्लान था। हम शायद विश्व कप खेलने के लिए यहां आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों को यहां खेलने का मौका मिल सकता है। अगली बार जब हम यहां आएंगे, तब तक हम तैयार हो जाएंगे। मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए यह सुधार के बारे में है। मैं प्रॉसेस पर ध्यान केंद्रित करता हूं। पांड्या ने आगे कहा- आपको कुछ नुकसान और विफलताएं मिल सकती हैं, लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।
और पढ़ें – 3 गेंदों में 2 विकेट! टीम में लौटते ही छा गए चतुर चालाक चहल, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नचाया
ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैक्कॉय
शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: