---विज्ञापन---

IND vs WI: 3 गेंदों में 2 विकेट! टीम में लौटते ही छा गए चतुर चालाक चहल, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नचाया

India vs west indies 1st T20: गुरुवार को खेले गए पहले टी20 मैच में युजवेंद्र चहल को मौका मिला। चहल ने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा। अनुभवी स्पिनर ने अपने स्पेल की पहली तीन गेंदों में दो विकेट लिए। पूरी वनडे सीरीज में बेंच पर बैठने वाले चहल ने इस दौरे की अपनी पहली ही […]

---विज्ञापन---

India vs west indies 1st T20: गुरुवार को खेले गए पहले टी20 मैच में युजवेंद्र चहल को मौका मिला। चहल ने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा। अनुभवी स्पिनर ने अपने स्पेल की पहली तीन गेंदों में दो विकेट लिए। पूरी वनडे सीरीज में बेंच पर बैठने वाले चहल ने इस दौरे की अपनी पहली ही गेंद पर काइल मेयर्स को आउट कर दिया। इसके बाद इसी ओवर की तीसरी गेंद पर दूसरे ओपनर ब्रैंडन किंग को ढेर कर दिया।

कुलचा की जोड़ी का कमाल

युजवेंद्र चहल को हालांकि, इसके बाद थोड़ी मार पड़ी लेकिन तब तक वो अपना काम कर चुके थे। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप ने भी अपने पहले ही ओवर में वेस्टइंडीज को झटका दे दिया। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए कुलदीप ने अपनी तीसरी गेंद पर जॉनसन चार्ल्स का विकेट चटका दिया।

---विज्ञापन---

 

और पढ़ें – डेब्यू मैच में ही छा गए तिलक वर्मा, इस अंदाज में की शुरुआत, आसान नहीं रहा टीम इंडिया का सफर

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 नहीं चले भारत के बल्लेबाज

ब्रायन लारा स्टेडियम में गुरुवार को भारत के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने कप्तान रोवमैन पॉवेल के सर्वाधिक 48 रन की मदद से 149-6 का स्कोर बनाया। निकोलस पूरन के 41 रन पर आउट होने के बाद पॉवेल ने 48 रनों की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए।

पहले टी-20 में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज 150 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाए। टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। ऐसे में वेस्ट इंडीज ने ये मैच 4 रन से जीत लिया।

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 04, 2023 10:02 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola