Virat-Rohit को लेकर अपडेट ने मचाई खलबली! सेलेक्टर्स नहीं चाहता है दोनों टीम में हों शामिल

India vs Afghanistan: विराट कोहली और रोहित शर्मा को स्क्वाड में मौका मिलेगा या फिर नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इस कड़ी में एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

India vs Afghanistan BCCI Team selectors dont want Virat Rohit in Team

विराट कोहली और रोहित शर्मा। Image Credit- News 24

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का कभी भी ऐलान हो सकता है। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। इस साल के जून में खेला जाने वाला टी20 विश्व कप से पहले यह भारत के लिए आखिरी टी20 सीरीज होने वाली है। ऐसे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का टीम में चयन भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि उनके चहेते खिलाड़ी रोहित और विराट को व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा या फिर नहीं। इस बीच एक खबर ने खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि टीम सेलेक्टर्स खुद ही विराट और रोहित को टी20 के लिए टीम में शामिल नहीं करना चाहते हैं।

https://twitter.com/shyammohan09/status/1743700712759210003

एक साल से नहीं खेले हैं टी20

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक साल से अधिक समय से एक भी टी20 मुकाबले नहीं खेले हैं। ऐसे में लंबे समय के बाद टी20 में वापस लौटना और फिर एक सीरीज के बाद सीधा विश्व कप खेलना टीम सेलेक्टर्स को पसंद नहीं आ रहा है। पीटीआई की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम सेलेक्टर्स खुद भी रोहित और विराट को अपनी टीम में शामिल नहीं करना चाह रहे हैं। चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली से साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान बातचीत की थी और टी20 क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल किया था। इस पर दोनों दिग्गजों ने खुद को अफगानिस्तान सीरीज के लिए उपलब्ध बताया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि सेलेक्टर्स खुद दोनों को टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक नहीं है।

BCCI सचिव को लेना होगा फैसला

बताया यह भी जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल करना है, तो इसके लिए बीसीसीआई सचिव जय शाह को आखिरी फैसला लेना पड़ सकता है। अगर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स द्वारा रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में नहीं लिया गया, तो बीसीसीआई सचिव को मामले में दखल देना पड़ सकता है, तभी दोनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 क्रिकेट खेलने दिखेंगे। आखिरी टी20 विश्व कप के बाद से रोहित और विराट को टी20 टीम में रखने पर सवाल उठने लगे थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ