IPL Final में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, सिर्फ दो खिलाड़ी लगा पाए हैं शतक

IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले यहां जानिए आईपीएल फाइनल में किस बल्लेबाज ने बनाया है सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर?

IPL Final

IPL Final

Highest Individual Scores in an IPL Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन RCB की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी, जबकि GT की टीम 2022 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. IPL का फाइनल सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होता है, जहां खिलाड़ियों पर शानदार प्रदर्शन का दबाव और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

हालांकि, आईपीएल के इतिहास कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने फाइनल में अकेले अपने दम पर पासा पलटा है. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में फाइनल में अब तक सिर्फ दो ही शतक लगे हैं. आइए एक नजर डालते हैं IPL Final में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर.

विज्ञापन

1. शेन वॉटसन (Shane Watson)

2018 के आईपीएल फाइनल में शेन वॉटसन ने ऐसी बेहतरीन पारी खेली, जो आज भी फाइनल में खेली गई इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में नाबाद 117 रन बनाए और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को तीसरी बार चैंपियन बनाया. उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 11 चौके और 8 छक्के भी शामिल रहे.

2. ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha)

2014 के आईपीएल फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए ऋद्धिमान साहा ने एक बेहतरीन शतक जड़ा था. वह IPL फाइनल में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. साहा ने सिर्फ 55 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली. हालांकि, उनकी यह पारी टीम को चैंपियन बनी बना सकी.

विज्ञापन

3. साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan)

2023 के IPL फाइनल में गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर साईं सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली. उनकी इस क्लासिक बल्लेबाजी ने गुजरात की टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी. यह आईपीएल फाइनल में किसी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

ये भी पढ़ें- बैन भी नहीं रोक पाएगा RCB का जोश! IPL 2026 ट्रॉफी जीतने पर इन 3 धांसू तरीकों से हो सकता है सेलिब्रेशन

4. मुरली विजय (Murali Vijay)

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 2011 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. उन्होंने 52 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 95 रनों की पारी खेली और CSK को अपना दूसरा खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

5. मनीष पांडे (Manish Pandey)

2014 के आईपीएल फाइनल में जहां ऋद्धिमान साहा ने शतक लगाया था, उसी मुकाबले में मनीष पांडे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाई. उन्होंने 94 रनों की आक्रामक पारी खेलकर KKR को खिताबी जीत दिलाई और साहा के शतक पर पानी फेर दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ