IPL 2026 Final में विराट कोहली जड़ेंगे अर्धशतक, पाटीदार बनेंगे प्लेयर ऑफ द मैच! दिग्गज क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
IPL 2026 Final: अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कुछ बड़ी भविष्यवाणियां की हैं. डिविलियर्स का मानना है कि फाइनल में रजत पाटीदार प्लेयर ऑफ द मैच बनेंगे, विराट कोहली अर्धशतक जड़ेंगे और राशिद खान काफी महंगे साबित होंगे.
IPL 2026 Final RCB vs GT: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अब से कुछ ही घंटे बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले को लेकर कई क्रिकेट पंडित और दिग्गज खिलाड़ी तरह-तरह की भविष्यवाणियां कर रहे हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने कुछ बड़ी भविष्यवाणियां की हैं. उनका मानना है कि IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली अर्धशतक लगाएंगे, जबकि कप्तान रजत पाटीदार मैच के सबसे बड़े हीरो साबित होंगे.
एबी डिविलियर्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, "RCB के कप्तान रजत पाटीदार फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत सकते हैं." इतना ही नहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि पाटीदार 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर जमकर कुटाई करेंगे. बता दें कि, पाटीदार ने इससे पहले क्वालिफायर-1 में भी गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.
उस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे आरसीबी कप्तान ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए थे. उनकी इस विस्फोटक पारी में 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. पाटीदार की इस धमाकेदार पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और गुजरात को 92 रनों से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई. इस सीजन पाटीदार का बल्ला लगातार रन उगल रहा है. उन्होंने अब तक 14 मैचों में 44.18 की औसत और 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.
फाइनल में विराट कोहली जड़ेंगे अर्धशतक - डिविलियर्स
डिविलियर्स ने अपने करीबी दोस्त विराट कोहली को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान को भरोसा है कि कोहली फाइनल जैसे बड़े मैच में एक और यादगार पारी खेलेंगे. डिविलियर्स का मानना है कि फाइनल में भी विराट कम से कम अर्धशतक जरूर लगाएंगे. कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और अब तक 15 मैचों में 600 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकल चुके हैं.
इसके अलावा, डिविलियर्स ने गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान को लेकर भी एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि फाइनल मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज राशिद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएंगे और उन्हें 10 से अधिक की इकॉनमी से रन खर्च करने पड़ सकते हैं. राशिद ने इस सीजन अब तक 19 विकेट अपने नाम किए हैं, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 9.29 रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में डिविलियर्स की भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं.
IPL 2026 Final RCB vs GT: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अब से कुछ ही घंटे बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले को लेकर कई क्रिकेट पंडित और दिग्गज खिलाड़ी तरह-तरह की भविष्यवाणियां कर रहे हैं. इसी बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने कुछ बड़ी भविष्यवाणियां की हैं. उनका मानना है कि IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली अर्धशतक लगाएंगे, जबकि कप्तान रजत पाटीदार मैच के सबसे बड़े हीरो साबित होंगे.
एबी डिविलियर्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि, “RCB के कप्तान रजत पाटीदार फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत सकते हैं.” इतना ही नहीं, उन्होंने उम्मीद जताई कि पाटीदार 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर जमकर कुटाई करेंगे. बता दें कि, पाटीदार ने इससे पहले क्वालिफायर-1 में भी गुजरात के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे.
---विज्ञापन---
उस मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे आरसीबी कप्तान ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए थे. उनकी इस विस्फोटक पारी में 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे. पाटीदार की इस धमाकेदार पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया और गुजरात को 92 रनों से हराकर सीधे फाइनल में जगह बनाई. इस सीजन पाटीदार का बल्ला लगातार रन उगल रहा है. उन्होंने अब तक 14 मैचों में 44.18 की औसत और 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.
फाइनल में विराट कोहली जड़ेंगे अर्धशतक – डिविलियर्स
डिविलियर्स ने अपने करीबी दोस्त विराट कोहली को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है. साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान को भरोसा है कि कोहली फाइनल जैसे बड़े मैच में एक और यादगार पारी खेलेंगे. डिविलियर्स का मानना है कि फाइनल में भी विराट कम से कम अर्धशतक जरूर लगाएंगे. कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और अब तक 15 मैचों में 600 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी निकल चुके हैं.
---विज्ञापन---
AB De Villiers Bold Prediction for IPL 2026 final. [Star Sports]
– Rajat Patidar POTM. – Virat Kohli will score a fifty. – Rashid Khan will go more than 10 RPO. pic.twitter.com/k3DdK94Xd6
इसके अलावा, डिविलियर्स ने गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान को लेकर भी एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उनका मानना है कि फाइनल मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाज राशिद के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएंगे और उन्हें 10 से अधिक की इकॉनमी से रन खर्च करने पड़ सकते हैं. राशिद ने इस सीजन अब तक 19 विकेट अपने नाम किए हैं, लेकिन उनका इकॉनमी रेट 9.29 रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल में डिविलियर्स की भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं.
हिंदी न्यूज़/खेल/IPL 2026 Final में विराट कोहली जड़ेंगे अर्धशतक, पाटीदार बनेंगे प्लेयर ऑफ द मैच! दिग्गज क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.