IPL 2026 फाइनल के लिए वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अहमदाबाद, RCB vs GT मैच के बाद मिलेगा खास सम्मान!

Vaibhav Sooryavanshi Arrived in Ahmedabad: IPL 2026 का फाइनल RCB और GT के बीच होने जा रहा है. इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. उनके फाइनल के लिए आने के पीछे एक खास वजह है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव पहुंचे अहमदाबाद

Vaibhav Sooryavanshi Arrived in Ahmedabad: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल होने जा रहा है. 31 मई यानी आज दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में काफी चर्चा का विषय रहे हैं और क्वालीफायर 2 में भी उन्होंने धमाकेदार पारी खेली थी. राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह नहीं बना पाई. इसके बावजूद वैभव अब एक खास काम से अहमदाबाद पहुंच गए हैं. इसी का एक वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अहमदाबाद

राजस्थान रॉयल्स टीम भले ही फाइनल में जगह नहीं बना पाई हो लेकिन वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद आ गए हैं. वो खेलते हुए भले ही नजर नहीं आएंगे, पर वो लाइमलाइट में जरूर रहेंगे. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ आए हैं. पूरे सीजन रोमी ने ही इस 15 साल के युवा खिलाड़ी को संभाला है.

विज्ञापन

किस कारण IPL फाइनल देखने आए हैं वैभव?

वैभव सूर्यवंशी को भले ही IPL ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिल रहा है लेकिन वो कुछ बड़े अवॉर्ड जीत सकते हैं. हर साल फाइनल के बाद अलग-अलग तरह के अवॉर्ड टूर्नामेंट में प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं. इस बार वैभव सूर्यवंशी भी कुछ बड़े खिताब जीतने के दावेदार हैं.

विज्ञापन

टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को खिताब मिलता है और वैभव सूर्यवंशी रेस में अन्य प्लेयर्स से कहीं आगे हैं. उन्हें यह अवॉर्ड मिल सकता है. इसके अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी उन्हें दिया जा सकता है. अभी ऑरेंज कैप की रेस में भी वैभव आगे हैं. अगर फाइनल में साई सुदर्शन 67 और शुभमन गिल 55 रन नहीं बना पाए, तो सूर्यवंशी ऑरेंज कैप भी जीत सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ