बैन भी नहीं रोक पाएगा RCB का जोश! IPL 2026 ट्रॉफी जीतने पर इन 3 धांसू तरीकों से हो सकता है सेलिब्रेशन

RCB Celebration: IPL 2026 में RCB और GT के बीच फाइनल होने जा रहा है. पुलिस ने ऐलान कर दिया है कि बेंगलुरु में फैंस के सेलिब्रेशन पर प्रतिबंध होगा. ऐसे में RCB कुछ अलग-अलग तरीकों से अपने प्रशंसकों के साथ जीत का जश्न मना सकती है.

RCB Celebration: IPL 2026

कैसा सेलिब्रेट करेगी RCB?

RCB Celebration: IPL 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. पिछले साल RCB ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था लेकिन इसके बाद बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर सेलिब्रेशन के दौरान दुर्घटना हो गई थी. 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस इस बार ऐसी कोई अव्यवस्था नहीं होने देना चाहती है. इसी वजह से उन्होंने फैंस के सेलिब्रेशन पर बैन लगा दिया है. हालांकि, अगर RCB ने लगातार दूसरे साल ट्रॉफी पर कब्जा किया, तो टीम मैनेजमेंट अलग तरीकों से फैंस के साथ अपनी इस जीत का जश्न मना सकती है.

विज्ञापन

बंद स्टेडियम में हो सकता है सेलिब्रेशन

पिछली बार जब RCB ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था, तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में सेलिब्रेशन के बाद उम्मीद से अधिक संख्या में फैंस जमा हो गए थे. इसी वजह से हादसा हो गया था. इस बार RCB टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बिना फैंस के सेलिब्रेट कर सकती है और बाद में वीडियो एवं तस्वीरें डाल सकती है.

विज्ञापन

लाइव स्ट्रीम के माध्यम से

RCB अगर ट्रॉफी जीत गई, तो मैनेजमेंट एक ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन कर सकती है. RCB अहमदाबाद से एक या दो दिन बाद लाइव आकर सभी खिलाड़ियों के साथ जश्न मना सकती है. इसी बीच सभी खिलाड़ियों के इंटरव्यू हो सकते हैं. यह तरीका RCB की सोशल मीडिया लोकप्रियता को एक नए स्तर पर ले जा सकता है. इससे न सिर्फ बेंगलुरु, बल्कि पूरे भारत में मौजूद RCB के फैंस जमा हो सकते हैं.

RCB कुछ दिनों बाद कर सकती है सेलिब्रेशन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मैनेजमेंट ट्रॉफी जीतने के बावजूद अभी सेलिब्रेशन नहीं करने का फैसला कर सकती है. RCB कुछ दिनों या हफ्तों बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का आयोजन कर सकती है. कुछ दिनों बाद RCB की जीत की हाइप कम हो जाएगी और तब तक बेंगलुरु पुलिस के पास व्यवस्था करने का समय होगा. ऐसे में RCB अगर चैंपियन बनी, तो अपने सेलिब्रेशन को टाल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ