RCB vs GT T20 Toss Updates: आईपीएल 2026 में फाइनल का मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. ये फाइल का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में हो रहा है. दोनों ही टीमों के लिए इस बार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने का मौका होगा. गुजरात की टीम को क्वालीफायर 1 में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब इस मैच में गुजरात के बास बदला लेने का शानदार मौका होगा. दूसरी तरफ आरसीबी की टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाना चाहेगी. फैंस इस सीजन की फाइनल भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में यहां जानें इस मुकाबले में किस टीम ने टॉस जीता और क्या फैसला किया?
कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच (RCB vs GT Match Timing)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाली है. आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में होगी तो वहीं गुजरात शुभमन गिल के हाथों में होगी.
कौन जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आज के मैच का टॉस? (Who Won Today RCB vs GT Match Toss)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गुजरात की टीम अपने होम ग्राउंड पर इस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस; आज के मैच की प्लेइंग-11 (RCB vs GT Playing 11)
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
ऐसी है आईपीएल 2026 में बेंगलुरु और गुजरात की टीम (Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Full Squads In IPL 2026)
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, शाहरुख खान, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, जयंत यादव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स, फिल साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, स्वप्निल सिंह, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल