नेपाल की टीम ने रच दिया इतिहास, टी-20 क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

NEP vs CHN: एशियन गेम्स में क्रिकेट का क्वालिफायर मुकाबला अब खेला जा रहा है. जिसमें पहला मुकाबला नेपाल क्रिकेट टीम और चाइना के बीच सिंगापुर में खेला गया. जहां पर फैंस को एक ऐतिहासिक मुकाबला मुकाबला देखने को मिला. नेपाल की टीम का दबदबा साफ नजर आया.

nepal cricket team vs china cricket team

nepal cricket team vs china cricket team

NEP vs CHN: नेपाल क्रिकेट टीम बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही है. फिलहाल टीम एशियन गेम्स में जगह पक्की करने के लिए क्वालिफायर खेल रही है. जहां पर टीम का पहला मुकाबला चाइना के खिलाफ था. इस मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम ने ना सिर्फ चाइना को बुरी तरह से हराया. वहीं इसके साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया है. इस टी-20 मुकाबले में नेपाल की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 313 रन बनाए. वहीं जवाब में चाइना क्रिकेट टीम सिर्फ 92 रन बनाकर ही सिमट गई. 

विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट टीम ने रच दिया इतिहास 

एशियन गेम्स क्वालिफायर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. आसिफ शेख सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि उसके बाद कुशल भुर्तेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में ही 129 रन ठोक दिए. इस दौरान 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के जड़े. 

विज्ञापन

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे कुशल मल्ला ने 47 गेंदों में नाबाद 85 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज रोहित पॉडेल ने सिर्फ 21 गेंदों में ही 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. रोहित ने भी 7 छक्के जड़े. जिसके कारण ही नेपाल की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए. नेपाल की टीम इसी के साथ टी-20 इंटरनेशनल में 2 बार 300 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: RCB के खिलाफ फाइनल मैच में GT करेगी 2 बदलाव!

विज्ञापन

चाइना की टीम को मिली शर्मनाक हार 

पहाड़ जैसे बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी चाइना की टीम सिर्फ 19.2 ओवरों में सिर्फ 92 रनों पर ही सिमट गई और 221 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. चाइना के लिए सबसे ज्यादा रन शेनजियांग जेंग ने बनाए. चाइना के 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके. नेपाल के लिए कुशल मल्ला ने 3 विकेट झटके तो वहीं सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने को 2-2 विकेट हासिल हुए. नंदन यादव ने भी 1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ