पाकिस्तानी धरती पर 25 करोड़ी खिलाड़ी हुआ चारों खाने चित, बिना खाता खोले हुआ आउट

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 31 मई को खेला गया था. इस मैच में आईपीएल 2026 के लिए 25.20 करोड़ रुपये का बिकने वाला खिलाड़ी बुरी तरीके से फ्लॉप हो गया.

Cricket News - 2026-05-31T182151.161

PAK vs AUS: आईपीएल 2026 के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 31 मई को रावलपिंडी में खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 का 25 करोड़ी खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हो गया. इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था.

विज्ञापन

फेल हुआ 25 करोड़ी खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन कोलकाता के लिए वह खासा प्रभावित नहीं कर पाए. हालांकि आईपीएल 2026 के बाद उन्होंने पाकिस्तानी धरती पर भी पहले वनडे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

उन्होंने 3 गेंदें खेलीं और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. ग्रीन को अराफत मिन्हास ने पवेलियन लौटाया. ग्रीन बैकफुट पर डिफेंस करने के प्रयास में क्लीन बोल्ड हो गए. ग्रीन ने आईपीएल 2026 में खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने 14 मैच में 322 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन मैट रैन्शो ने बनाए. उन्होंने 63 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट ने 76 गेंदों में 55 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से अराफत मिन्हास ने 5 विकेट अपनी झोली में डाले.

वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 42.3 ओवर में 202 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 94 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली, जबकि गाजी गौरी ने 92 गेंदों में 65 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ