IND vs WI: सरफराज खान का चयन ना होने पर जमकर भड़के गावस्कर, बोले- 'रणजी ट्रॉफी का अब कोई फायदा नहीं है'
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के खेली जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जायसवाल और गायकवाड़ को शामिल किया गया है वहीं दूसरी ओर डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को एक बार फिर से नजरंदाज किया गया है। ऐसे में इसे लेकर फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई है।
सरफराज को टीम में जगह नहीं देने से खफा गावस्कर ने रणजी ट्रॉफी के आयोजन पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि टेस्ट टीम का चयन में देश के शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट के प्रदर्शन को नजरअंदाज कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार किया जा रहा है।
एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि ‘सरफराज खान पिछले तीन सत्र से लगभग 100 की औसत से रन बना रहा है। उसे टीम में जगह बनाने के लिये क्या करना होगा? हो सकता है कि उसे प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले लेकिन टीम में उनका चयन तो होना ही चाहिए था।’
उन्होंने आगे ये भी कहा कि ‘उसे ऐसा लगना चाहिए कि उसके प्रदर्शन को सराहा जा रहा है। अगर ऐसा नहीं है तो, रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दें। आईपीएल में अच्छा खेलकर अगर आप टेस्ट टीम में जगह बना लेंगे तो फिर रणजी ट्रॉफी का कोई फायदा नहीं है।’
बता दें कि सरफराज खान का फर्स्ट क्लास क्रिकेट रिकॉर्ड बेहद खास है। उन्होंने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में तीन शतकों की मदद से छह मैचों में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए। उन्होंने 2021-22 रणजी सत्र में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक शामिल थे।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: