IND vs NZ: आपका दिल जीत लेगा सूर्यकुमार का ये शानदार छक्का, Mitchell Santner भी रह गए हैरान
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Suryakumar brilliant six
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ Suryakumar brilliant six
IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाई। उन्होंने 111 रनों की तूफानी पारी खेली और मेजबान न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों को जमकर कूटा। करियर के दूसरे शतक में सूर्या ने 11 चौके और 7 छक्के लगाए। जैसे ही सूर्या ने शतक पूरा किया क्रीज पर मौजूद हार्दिक पांड्या उनके पास दौड़कर आए और सूर्या को गले से लगा लिया।
सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेले। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा जिस पर आप भी दिल हार बैठेंगे। ये छक्का उन्होंने 16वें ओवर की पांचवी गेंद पर लगाया था। जैसे ही स्पिनर मिचेल सेंटनर ने गेंद फेंकी तो सूर्या लेग स्टंप पर गए और जगह बनाते हुए उन्होंने मिड ऑफ के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया।
सूर्यकुमार यादव ने इस शॉट्स में इतना जबरदस्त क्लास दिखाया कि गेंद सीधा बाउंड्री के पार जा गिरी। ये छक्का देखकर गेंदबाज सेंटनर भी हैरान रह गए। फैंस को सूर्या का ये सिक्स बहुत पसंद आ रहा है। जो भी इसे देख रहा है तालिबां बजाने पर मजबूत हो रहा है। आप भी देखिए..
https://twitter.com/i/status/1594259644976807936
इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 192 रन बनाने होंगे।
भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी हुई, जबकि शुभमन गिल, उमरान मलिक और संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में ट्रेंट बोल्ट की जगह एडम मिल्ने को शामिल किया गया है।
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: