IND vs NZ 2nd ODI: क्या दोबारा मैच शुरू हो पाएगा...? हैमिल्टन से आया सबसे बड़ा अपडेट
Edited By Bhoopendra Rai

india vs new zealand live cricket score
Edited By Bhoopendra Rai

india vs new zealand live cricket score
IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैमिल्टन में दूसरा वनडे खेला जा रहा है, जो फिलहाल बारिश की वजह से रुका हुआ है। टीम इंडिया ने खेल रोके जाने तक 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। हैमिल्टन में इस समय जमकर बरसात हो रही है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या अब खेल दोबारा शुरू हो पाएगा?
जिस हैमिल्टन में यह मैच खेला जा रहा है, वहां से बड़ा अपडेट सामने आया है। इस वक्त वहां तेज बारिश हो रही है। अगले दो घंटे तक बारिश का पूर्वानुमान है। उसके बाद भी बारिश अगर रुक जाती है तो मैदान को सुखाने में वक्त लग जाएगा। इससे कुल ओवर की संख्या में बड़ी कटौती हो सकती है, वहीं मैच रद्द भी हो सकता है।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1596701204327038977?s=20&t=27NVRUYZccJUD1Opk98j_Q
न्यूजीलैंड मौसम विभाग के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम 4 से 6 बजे के बीच 9 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश का अनुमान है। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है, पहला वनडे हार चुकी टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की तरह है’।
दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। दीकप हुडा और दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है, जबकि शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा है।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1596716926763696128?s=20&t=27NVRUYZccJUD1Opk98j_Q
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
और पढ़िए – ‘उन्हें विकेट टेकर की तरह देखा जाना चाहिए’ Umran Malik के मुरीद हुए जहीर खान, कह दी ये बड़ी बात
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: