IND vs NZ: 'शॉट हो तो ऐसा'...सूर्या ने घुटना टेककर ठोक डाला खतरनाक छक्का..गेंदबाज भी हो गया हैरान
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ dangerous six hit by Suryakumar Yadav to Mitchell Santner
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs NZ dangerous six hit by Suryakumar Yadav to Mitchell Santner
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से यह मैच 29-29 ओवरों का कर दिया गया है। टीम इंडिया 11 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना चुकी है। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर नाबाद हैं, वहीं शुभमन गिल 43 रन पर खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव ने 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्पिनर मिचेल सैंटनर को एक तूफानी छक्का ठोका। जिसे देख गेंदबाज भी हैरान रह गया। जैसे ही सैंटनर की गेंद पड़ी सूर्या ने घुटना टेका और मिड ऑन के ऊपर से गेंद को दर्शकों के पास भेज दिया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
here's a SKY six to help make this 🌧 delay a bit more bearable 🤝
Keep watching Prime Video for more updates from the 2nd #NZvIND ODI.#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/HjMUifk9Tu
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 27, 2022
टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। दीकप हुडा और दीपक चाहर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है, जबकि शार्दुल ठाकुर और संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ा है।
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुडा, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लॉथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचले, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मैट हैनरी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला ये मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में आप देख सकेंगे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच आप अमेजन प्राइम पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपके पास सब्सक्रीप्शन होना जरूरी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: