IND vs NZ: ICC का नियम भारत के लिए तोहफा, 'अगर...' तो सीधे Final में पहुंचेगी Team India

IND vs NZ: आईसीसी का एक नियम भारत को काफी फायदा करा सकता है। इस नियम के तहत भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने में दिग्गत नहीं होगी।

ICC RUle Who reach final if Semi finals are drawn IND vs NZ ODI World Cup 2023

टीम इंडिया।

विज्ञापन

IND vs NZ Semi Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वहीं, विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडिटम में खेला जाएगा। इस कड़ी में आईसीसी का एक नियम भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। ऐसे में अगर समीकरण इस कदर बैठता है, तो भारत को सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी।

विज्ञापन

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भारत

आईसीसी विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम टॉप पर विराजमान है। भारत को इसका जबरदस्त फायदा सेमीफाइनल मुकाबले में मिल सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ हो जाता है, तो क्या सुपर ओवर होगा या फिर किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

‘…तो सीधे फाइनल में होगा भारत’

आईसीसी का नियम कहता है कि दो टीमों के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में जो भी टीम विश्व कप प्वाइंट्स टेबल में ऊपर होगी, उसे मुकाबला ड्रॉ होने पर सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी। भारत इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है, ऐसे में अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला ड्रॉ होता है, तो भारत को सुपर ओवर खेलने की जरूरत नहीं होगी, भारतीय टीम को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी। ऐसे में इस नियम का फायदा साउथ अफ्रीका को भी मिलने वाला है, क्योंकि वह भी प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ