हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों बाहर! अगली सीरीज में कौन बनेगा टीम इंडिया का कप्तान?

Team India Captain IND vs AFG Series: हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होना लगभग तय हो गया है। अब कौन अगली सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेगा।

Hardik Pandya Suryakumar Yadav Injury Who Will Lead team India in Afghanistan t20 Series

Hardik Pandya Suryakumar Yadav Injury Who Will Lead team India in Afghanistan t20 Series (Image Credit- News24)

Team India Captain Next Series: भारतीय टीम अभी साउथ अफ्रीका में मौजूद है। यहां टी20 व वनडे के बाद अब टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से लौटने के बाद भारत को अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। 11 से 17 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के लिए शुक्रवार को जानकारी मिली थी सूर्यकुमार यादव बाहर हो सकते हैं। वहीं शनिवार को हार्दिक पांड्या को लेकर खबरें आने लगीं कि वह आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। इसके बाद अफगानिस्तान की सीरीज से दोनों का बाहर होना तय माना जा रहा है। अब इसके बाद सवाल यह खड़ा हो गया है कि कौन इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेगा?

विज्ञापन

कौन बनेगा कप्तान?

सूर्यकुमार यादव ने पिछली दो सीरीज में टीम इंडिया की टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से लगातार हार्दिक पांड्या इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। उसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने एक साल के गैप के बाद वापसी करते हुए आयरलैंड सीरीज में कप्तानी की थी।

विज्ञापन

अब क्या बुमराह को एक बार फिर से कप्तानी करते देखा जा सकता है वो भी एक ऑप्शन हैं। वहीं सोशल मीडिया पर खबरें ऐसी हैं कि केएल राहुल भी इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, राहुल ने भी रोहित और विराट के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। यह दो तगड़े ऑप्शन है।

विज्ञापन

क्या रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी?

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने हाल ही में अपने कप्तान के पद से हटा दिया था। हार्दिक को उसके बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन फिर भी ऐसी खबरें थीं कि रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तानी के लिए बीसीसीआई की फर्स्ट च्वॉइस हैं। ऐसे में अब यह सवाल है कि रोहित शर्मा क्या अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बतौर टी20 कप्तान इस फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी टी20 इंटरनेशनल सीरीज है। इसलिए यह देखते हुए रोहित शर्मा की अगर वापसी होती है तो इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ