'लड़ाई मेरी सिर्फ ऑन द फील्ड है...,' विराट कोहली को लेकर फिर बोले गौतम गंभीर, Video हुआ वायरल

Gautam Gambhir Speaks on Fight With Virat Kohli: गौतम गंभीर अक्सर विराट कोहली को लेकर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। फिर उन्होंने कोहली के साथ अपनी लड़ाई पर बयान दिया है।

Gautam Gambhir Viral Video Speaks on Fight With Virat Kohli Star Sports

Gautam Gambhir Viral Video Speaks on Fight With Virat Kohli Star Sports (Image Credit- twitter)

Gautam Gambhir Speaks on Fight With Virat Kohli: भारतीय टीम के दो क्रिकेट दिग्गज अक्सर फील्ड पर अपनी तनातनी के लिए चर्चा में रहते हैं। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और विराट कोहली को लेकर अक्सर कई खबरें बनती रहती हैं। आईपीएल 2023 के दौरान भी नवीन उल हक विवाद में दोनों को आमने-सामने देखा गया था। उसके बाद अक्सर गंभीर विराट को लेकर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उसी बीच विराट कोहली के साथ गौतम गंभीर ने एक बार फिर अपनी लड़ाई को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन

‘लड़ाई मेरी सिर्फ ऑन द फील्ड है…’

दरअसल सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए तीसरे वनडे के दौरान का है। इसमें स्टार स्पोर्ट्स के शो पर गौतम गंभीर द्वारा दिए गए एक सवाल का जवाब सुर्खियों में आ गया। जब होस्ट द्वारा गौतम से पूछा जाता है कि विराट ने अपना 50वां शतक किस गेंदबाज के सामने पूरा किया था? इसके बाद वह बोले कि लॉकी फर्ग्युसन। इसके बाद सभी हंसने लगे और वहां मौजूद पीयूष चावला ने भी कहा, अरे यार गौती भाई।

विज्ञापन

इसके बाद गौतम गंभीर हंसते हुए कहते हैं,’अब यह आप बार-बार दिखाना मुझे सब याद रहता है। लड़ाई मेरी सिर्फ ऑन द फील्ड है।’ गौतम का यह कहना था कि सभी लोग वहां मौजूद हंसने लगे। फिर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। विराट के फैंस गौती के इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी तेजी से इसे शेयर किया जा रहा है। अक्सर विराट कोहली को लेकर गंभीर अपनी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

नवीन उल हक को लेकर दिया था बयान

हाल ही में गौतम गंभीर ने स्मिता प्रकाश के साथ एक पोडकास्ट में आईपीएल 2023 के दौरान विराट और नवीन के बीच हुई लड़ाई पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई मेरी टीम के खिलाड़ी के ऊपर आएगा तो मैं बिल्कुल रिएक्ट करूंगा। इसके अलावा लीजेंड्स लीग के दौरान श्रीसंत के साथ भी उनकी बहसबाजी काफी चर्चा में आई थी। श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर उनके द्वारा उन्हें फिक्सर कहने के वीडियो बनाए थे। बाद में रेफरी या अंपायर ने ऐसे किसी आरोप से मना किया था। इसके बाद एक्शन लिया गया और श्रीसंत से ऐसे सभी वीडियो डिलीट करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ