गौतम गंभीर फिर हो गए ट्रोल, Ronaldo और Messi से जुड़े सवाल पर फैंस ने घेरा; Video हुआ वायरल

Gautam Gambhir Trolled: गौतम गंभीर अक्सर विवादों में बने रहते हैं, वहीं अब वह रोनाल्डो और मेस्सी से जुड़े एक सवाल को लेकर ट्रोल हो गए।

Gautam Gambhir Trolled For Ronaldo Messi Related Question Video Goes Viral

Gautam Gambhir Trolled For Ronaldo Messi Related Question Video Goes Viral (Image Credit- twitter)

विज्ञापन

Gautam Gambhir Trolled: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और भाजपा नेता गौतम गंभीर इंटरनेशनल क्रिकेट से भले संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी चर्चा क्रिकेट की दुनिया में हमेशा रहती है। हर दिन उनका नाम कई अलग-अलग कंट्रोवर्सी से भी जुड़ता रहता है। अब एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। हाल ही में स्मिता प्रकाश के साथ एक पोडकास्ट में कई बयानों को लेकर उनकी चर्चा हो रही थी। उससे पहले लीजेंड्स लीग में श्रीसंत के साथ विवाद को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में था। अब वह नए मामले में ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

अब क्यों ट्रोल हो गए गंभीर?

गौतम गंभीर दरअसल किसी प्लेटफॉर्म के साथ लाइव सेशन में जुड़े हुए थे। उस दौरान उनसे फुटबॉल जगत के दो बड़े नामों के बारे में पूछा गया। उनसे रेपिड फायर स्टाइल में रोनाल्डो या मेसी दो नाम लेकर पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिस पर वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। उन्होंने इस सवाल के जवाब में इन दो में से कोई नाम नहीं लिया, बल्कि उन्होंने तीसरा अलग नाम बता दिया जिसे वह बेस्ट फुटबॉलर मानते हैं। उन्होंने इंग्लैंड के फुटबॉलर मार्कस रैशफोर्ड (Marcus Rashford) का नाम लिया।

विज्ञापन

गौतम गंभीर के जवाब से फैंस नाराज

वैसे तो गौतम गंभीर अक्सर अपने एकदम अलग विचारों के लिए जाने जाते हैं। अक्सर वह अपनी बेबाक बयानबाजी और एकदम अलग राय के लिए दिए गए बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। उनका यह बयान भी बिल्कुल अलग था जो शायद फुटबॉल फैंस और रोनाल्डो व मेसी के फैंस को पसंद नहीं आया। उनका यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर वह ट्रोल होने लगे। एक फुटबॉल ट्रोलर्स नाम के एक्स हैंडल ने साफतौर पर लिखा दिया कि, कुछ लोगों के ओपिनियन होने ही नहीं चाहिए।

विज्ञापन

https://twitter.com/smileagainraja/status/1733860805223870701

विज्ञापन

कुछ लोगों ने इसे कोहली और धोनी से भी जोड़ना शुरू कर दिया। क्योंकि अक्सर ऐसी अफवाहें उड़ती हैं कि गंभीर इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ हैं। पर अक्सर गंभीर इसे नकारते हैं। हाल ही में उन्होंने कोहली के साथ किसी भी विवाद की खबर को नकारा था। वहीं कुछ लोगों ने उनका साथ भी दिया। गंभीर का इस पर साथ देने वाले निश्चित ही इंग्लैंड फुटबॉल और मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के फैंस थे। ऐसा इसलिए क्योंकि रैशफोर्ड इसी क्लब के साथ मौजूदा समय में जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ