INDW vs ENGW: भारत ने इंग्लैंड को हराया, साइका-श्रेयंका ने किया कमाल; अब टेस्ट में होगी टक्कर

INDW vs ENGW: भारतीय महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट से पहले तीसरे टी20 में इंग्लैंड को हराकर जीत के साथ सीरीज को अंजाम तक पहुंचाया है।

indw-vs-engw-india-beats-england-third-t20-now-one-off-test-match smriti mandhana harmanpreet kaur squad

indw-vs-engw-india-beats-england-third-t20-now-one-off-test-match (Image Credit- BCCI Women Twitter)

INDW vs ENGW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ जरूर गंवाई, लेकिन आखिरी टी20 में टीम ने जीत के साथ इसे खत्म किया। पहले दोनों टी20 मुकाबले हारने के बाद तीसरा मैच टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में भारत के लिए जीत में स्टार रहीं गेंदबाज साइका इशाक और श्रेयांका पाटिल। वहीं बल्लेबाजी में स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने 48 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

क्या रहा मैच का हाल?

अगर इस मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इंग्लिश टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी थी तो उसने इस मैच में कई टॉप खिलाड़ियों को आराम दिया। लेकिन भारतीय टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में भारत के लिए मंधाना ने 48 रन बनाए तो जेमिमा रोड्रिग्ज ने भी 29 रनों की उपयोगी पारी खेली। आखिरी में कप्तान हरमनप्रीत कौर 6 और अमनजोत कौर 10 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले भारतीय टीम ने आज गेंदबाजी में कमाल किया था। भारत के लिए युवा श्रेयांका पाटिल ने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वहीं दूसरी तरफ से साइका इशाक ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके अलावा अमनजोत कौर और रेणुका सिंह ठाकुर को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। पहले दो मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वानखेड़े में टीम इंडिया ने जीत के साथ सीरीज को खत्म किया। पर इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

अब टेस्ट में होगी टक्कर

टी20 सीरीज हो गई है और अब भारत व इंग्लैंड की महिला टीमें एकमात्र टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 14 से 17 दिसंबर तक नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इस टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड इस प्रकार है:-

विज्ञापन

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देओल, साइका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ