Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Ashes 2023 ENG vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में एक समय डिफेंस किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा हथियार होता था, लेकिन अब ट्रेंड बदलता जा रहा है और बल्लेबाज अब चौकों छक्कों की झड़ी लगा रहे हैं। इसकी शुरुआत इंग्लैंड ने अपनी ‘बेजबॉल’ स्टाइल से की है। जिसका रंग अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पर भी चढ़ता नजर आ रहा है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जो रूट इन दिनों काफी अच्छी फॉर्म में हैं और एशेज टेस्ट सीरीज 2023 के पहले ही मैच की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक लगाया। यही नहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने काफी आक्रामक रुप अपनाया और स्कॉट बोलैंड को एक छक्का जड़ा। ये उनका इस मैच का 5वां छक्का था और इसके साथ वे 2023 में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।
इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 13 छक्कों से साथ रूट टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं जिन्होंने 12 टेस्ट छक्के ठोके हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड हैं, जबकि चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल। इन दोनों ने क्रम से 10-10 छक्के लगाए हैं। 9 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक छठे नंबर पर हैं।
1. जो रूट – 13 छक्के
2. कुसल मेंडिस – 12 छक्के
3. ट्रेविस हेड – 10 छक्के
4. डेरिल मिचेल – 10 छक्के
5. अक्षर पटेल – 9 छक्के
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।