CSK का हेड कोच बनने के लिए इयोन मॉर्गन ने मांगे 18 से 20 करोड़? फ्रेंचाइजी ने धोनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2027: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5वीं बार चैंपियन बनी थी. जिसके बाद अगले 3 सीजन में सीएसके की टीम ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब अपने मैनेजमेंट में कुछ बड़े बदलाव करती हुई नजर आ रही है.

Eoin Morgan

Eoin Morgan बन सकते हैं सीएसके के अगले हेड कोच (Pic Credit- AI Generated)

IPL 2027: आईपीएल 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए हैं. हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को फ्रेंचाइजी ने हटा दिया है. उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी अगले हेड कोच की तलाश में लगी हुई है. टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अब नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जिसके कारण टीम मैनेजमेंट में बड़े बदलाव तय नजर आ रहे हैं. इसी के साथ रिपोर्टस आ रही है कि  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने हेड कोच बनने के लिए 18 से 20 करोड़ मांगे हैं. 

विज्ञापन

क्या इयोन मॉर्गन ने मांगे 18 से 20 करोड़? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अगले हेड कोच का सिलेक्शन करने के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन से बात की है. मॉर्गन से खुद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी बात कर रहे हैं. इन दोनों के बीच बातचीत भी बहुत अच्छी रही है. लेकिन खबरों के मुताबिक सीएसके का हेड कोच बनने के लिए मॉर्गन ने 18 से 20 करोड़ मांगे हैं. जिसके कारण ही दोनों के बीच होने वाली ये डील अभी तक फाइनल हो सकी है. 

विज्ञापन

मॉर्गन ने कप्तान के तौर पर बहुत सफलता हासिल की है. उनकी कप्तानी में ही इंग्लिश टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 जीता है. इसके अलावा उनकी कप्तानी में ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2021 का फाइनल खेला था. ऐसे में सीएसके फ्रेंचाइजी उन्हें अपने जोड़ना चाहती है. जिससे आईपीएल 2027 से फ्रेंचाइजी अपने खेलने का अंदाज पूरी तरह से बदल सके. चेन्नई की टीम आईपीएल 2027 में धमाकेदार कमबैक करने के लिए मेहनत कर रही है.

सीएसके मैनेजमेंट में बड़े बदलाव लगभग तय 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2027 में खेलने के लिए मनाने में लगी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2027 में टीम के मेंटॉर की भूमिका निभा सकते हैं. जिसके कारण ही धोनी अब बल्लेबाजी कोच के रूप में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी को नहीं चाहते हैं. हसी लंबे समय से टीम का हिस्सा है, उनके रहने से टीम के खेलने का अंदाज बदलना मुश्किल है. 

विज्ञापन

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अब बल्लेबाजी कोच के रूप में तमिलनाडु के स्टार बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत को रखने का फैसला किया है. इंद्रजीत को हाल में ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के फिटनेस कैंप में देखा गया था. जिसके कारण ही इस रिपोर्ट को भी सही माना जा रहा है. इंद्रजीत घरेलू क्रिकेट के एक बड़े सुपरस्टार रहे हैं. जिसके कारण ही वो सीएसके के युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ बेहतर काम कर सकते हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ