Seth Rollins: WWE Crown Jewel 2025 में इंजरी के बाद सैथ रॉलिंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी. इसके बाद सीएम पंक ने जे उसो को हराकर टाइटल अपने नाम किया. रॉलिंस की वापसी कुछ महीनों बाद हो जाएगी. उनका कहना है कि वो वापस आकर सबसे पहले अपना टाइटल वापस लेंगे. रॉलिंस का कहना है कि उन्होंने टाइटल कभी हारा ही नहीं. सबसे बड़ी बात है कि रॉलिंस ने पंक को अल्टीमेटम दे दिया है. अब उनकी चैंपियनशिप पर खतरा मंडरा गया है.
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?
Clutchpoints को हाल ही में सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे वापसी के बाद पहले कदम के बारे में पूछा गया. रॉलिंस ने कहा,”मेरी प्राथमिकता कोई इंसान नहीं होगा, बल्कि एक वस्तु होगी. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप होगी क्योंकि मैंने कभी भी खिताब नहीं हारा. इस वजह से मैं सही मायनों में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हूं. मुझसे वो टाइटल छीन लिया गया था. जिसके पास भी वो टाइटल है, चाहे वो सीएम पंक हों या ब्रॉन ब्रेकर. कोई भी मेरे रास्ते में आएगा, तो मैं उनसे निपटने के लिए तैयार हूं”.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 2025 में इन रेसलर्स का रहा कंपनी में दबदबा, Roman Reigns के भाई ने खूब मचाई तबाही
WWE Raw में होगा बड़ा मैच
WWE में इस समय सीएम पंक और ब्रॉन ब्रेकर के बीच जंग चल रही है. 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ब्रेकर ने कह दिया है कि वो कंपनी में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अभी तक पंक के ऊपर खूब निशाना साधा है. एजे ली को भी ब्रेकर बीच में लेकर आ गए हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पंक ने ब्रेकर को करारा जवाब दिया था. इसके बाद मेन इवेंट मैच के बाद पंक को एक तूफानी स्पीयर ब्रेकर ने लगाया था. अब देखना होगा कि इनकी राइवलरी में आगे क्या कुछ नया होगा.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों WWE में Triple H ने Roman Reigns को वापसी के बाद विलेन बना देना चाहिए
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines