FASTag Annual Unlimited Toll Crossing: 3000 रुपये में सालभर अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानिए किसे और कैसे मिलेगा FASTag का यह स्पेशल पास

FASTag Annual Local Pass: नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों के लिए सरकार 3000 रुपये का सालाना FASTag पास ला सकती है. जानिए किसे मिलेगा फायदा, कैसे करें अप्लाई और नियम.

FASTag Annual Local Pass 3000 Rs Unlimited Toll Crossing NHAI

20 किमी दायरे वालों के लिए FASTag के नए प्लान की डिटेल यहां जानें. (Photo- AI)

अगर आपका रोजाना नेशनल हाईवे से आना-जाना लगा रहता है और टोल टैक्स का भारी-भरकम खर्च आपकी जेब पर भारी पड़ता है, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) नेशनल हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों के लिए एक नया नियम लाने पर विचार कर रहा है. इस योजना के तहत लगभग 3000 रुपये का सालाना FASTag लोकल पास जारी किया जा सकता है.

विज्ञापन

इस पास की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे एक बार बनवाने के बाद एल‍िज‍िबल लोग पूरे एक साल तक संबंधित टोल प्लाजा से अनगिनत (Unlimited) बार फ्री/बिना रोक-टोक आ-जा सकेंगे.

विज्ञापन

Fastag लोकल पास किसे मिलेगा?

ये 3000 रुपये का सालाना FASTag पास उन लोगों को मिल सकता है, जो नेशनल हाईवे के किसी टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे (Radius) में रहते हैं. ये सुविधा केवल निजी (Private) और नॉन-कमर्शियल गाड़ियों जैसे कार, जीप और वैन के मालिकों के लिए होगी.

विज्ञापन

बस, ट्रक, टैक्सी या किसी भी प्रकार के व्यावसायिक (Commercial) वाहनों को इस पास का फायदा नहीं मिलेगा. अगर आप टोल के पास ही रहते हैं और रोज ऑफिस, बाजार या काम के सिलसिले में टोल पार करना पड़ता है, तो यह स्कीम आपके हजारों रुपये बचा सकती है.

कैसे बनेगा यह फास्टैग पास?
डिजिटल इंडिया के इस दौर में FASTag रिचार्ज से लेकर हर काम ऑनलाइन हो जाता है. संभावना जताई जा रही है कि इस लोकल पास का आवेदन प्रोसेस भी पूरी तरह से ऑनलाइन और पेपरलेस रखा जाएगा.

विज्ञापन

तो अब सवाल ये है क‍ि इस पास को बनवाने के लिए कहां अप्लाई करना होगा? इस पास के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के आधिकारिक पोर्टल या Rajmargyatra App के जरिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जा सकती है.

बनवाने के ल‍िए कुछ जरूरी दस्तावेज (Documents) की जरूरत होगी. एड्रेस प्रूफ, जैसे क‍ि आधार कार्ड या वोटर आईडी और गाड़ी की आरसी (RC) जमा करनी पड़ सकती है, जिससे यह साबित हो सके कि आप 20 किमी के दायरे में ही रहते हैं. हालांकि, सटीक नियमों का खुलासा आधिकारिक गाइडलाइंस आने के बाद ही होगा.

विज्ञापन

कब से शुरू होगी यह अनलिमिटेड टोल स्कीम?
ध्यान रखने वाली सबसे अहम बात यह है कि सरकार फिलहाल इस योजना पर गंभीरता से विचार कर रही है.

जल्द ही इसे कैबिनेट या मंत्रालय की मंजूरी के बाद लागू किया जा सकता है. लेकिन जब तक सड़क परिवहन मंत्रालय या NHAI की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक इसे लागू नहीं माना जाएगा.

विज्ञापन

अगर आप टोल प्लाजा के पास रहते हैं, तो अपनी गाड़ी के पेपर्स (RC और एड्रेस प्रूफ) अप-टू-डेट रखें. जैसे ही सरकार इस 3,000 रुपये वाले सालाना पास की आधिकारिक घोषणा करती है, आप तुरंत राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI पोर्टल के जरिए इसके लिए अप्लाई कर सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ