3 कारण क्यों WWE में Triple H ने Roman Reigns को वापसी के बाद विलेन बना देना चाहिए

रोमन रेंस ने WWE में बतौर ही बहुत बढ़िया काम किया है. उन्हें बेबीफेस के रूप में ज्यादा सफलता नहीं मिली. कुछ कारणों से रेंस को बहुत जल्द हील टर्न ले लेना चाहिए.

WWE

रोमन रेंस को लेना चाहिए हील टर्न

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे. पिछले साल रेसलमेनिया 41 में कोडी रोड्स न उनके टाइटल रन का अंत किया था. रेंस को बतौर हील कंपनी में बहुत ज्यादा सफलता मिली. उन्होंने अपने काम से सभी की वाहवाही लूटी. रोमन ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी के बाद से बेबीफेस रूप में कार्य किया. हाल ही में हुए सर्वाइवर सीरीज में वो अंतिम बार टीवी पर दिखाई दिए थे. खैर यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ट्रिपल एच ने रेंस को वापसी के बाद विलेन बना देना चाहिए.

विज्ञापन

बतौर बेबीफेस नहीं मिली सफलता

2025 में रोमन रेंस ज्यादातर ब्रेक पर ही रहे. बड़े मौकों पर ही उन्होंने अपना एक्शन दिखाया. 2020 से पहले भी रोमन को फेस के रूप में तग़ड़ा पुश दिया गया था, लेकिन सफलता नहीं मिली. 2024 और 2025 में भी रेंस कुछ खास नहीं कर पाए हैं. फैंस का समर्थन रेंस को मिलता है. उनकी वजह से कंपनी को भी अच्छा बिजनेस मिल रहा है. ये सभी चीजें रेंस के पक्ष में नहीं जा रही हैं. रोमन ने विलेन के रूप में ही अपनी असली पहचान WWE में बनाई. ट्रिपल एच ने इस वजह से भी वापसी के बाद उनका हील टर्न करा देना चाहिए.

विज्ञापन

फैंस की मांग

पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि कई स्टार्स ने समय-समय पर अपने कैरेक्टर में बदलाव कर सफलता हासिल की है. फैंस ने रोमन रेंस को लगातार चार साल टीवी पर विलेन किरदार के साथ देखा है. इस दौरान हर किसी ने उनकी तारीफ की. दर्शकों को हर शो में उनका काम अच्छा लगा. इस वजह से फैंस रोमन को हील के रूप में ही देखना चाहते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन फैंस की मांग उनके हील टर्न की होती है. फैंस को देखते हुए भी ट्रिपल एच को बड़ा कदम रेंस को लेकर उठाना चाहिए.

विज्ञापन

हील के रूप में होंगे बड़े मैच

रोमन रेंस ने अभी तक जितने भी मैच लड़े हैं, वो ज्यादा शानदार नहीं रहे हैं. बतौर हील हमेशा उन्होंने फैंस को क्लासिक मैच दिए. बेबीफेस के तौर पर उनके पास ज्यादा मैच और कहानियां नहीं हैं. एक तरह से कहा जाए, तो वो बस टाइम पास ही करेंगे. ट्रिपल एच उन्हें हील बना देते हैं, तो उनके बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. कुछ ड्रीम मैच में भी फिर ताबड़तोड़ एक्शन दिखेगा. इस वजह से ही ट्रिपल एच ने उनके कैरेक्टर में बदलाव कर तगड़ी बुकिंग करनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ