स्पाइक स्ट्रिप्स, पत्थरों की बैरिकेडिंग… CJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें VIDEO

स्पाइक स्ट्रिप्स, पत्थरों की बैरिकेडिंग, ट्रेनें-मेट्रो बंद… CJP प्रोटस्ट रोकने को दिल्ली पुलिस की तैयारियों के वीडियो आए सामने

cjp protest | delhi police | jantar mantar

आज कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर विरोध प्रर्दशन करना था. (Credit-ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था, जिसके चलते आज दिल्ली को एक किले में बदल दिया गया. CJP प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए शहर के चारों ओर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के मोहन एस्टेट में जहां बैरिकेडिंग की, वहीं सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई हैं. गाजीपुर में बॉर्डर पर पत्थरों की बैरिकेडिंग करके प्रदर्शनकारियों को दिल्ली आने से रोका. ANI पर पुलिस की तैयारियों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें मोहन को-ऑपरेटिव एस्टेट क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती और किसी वाहन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सड़कों पर स्पाइक स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, क्योंकि पुलिस को उनकी चेकिंग करनी है.

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 में बदलाव करके अनियमितताओं बरतने के आरोप मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे हैं, इसलिए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आज 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विशाल विरोध प्रदर्शन का आह्वान कॉकरोच जनता पार्टी ने किया था, जो अभिजीत दीपके के नेतृत्व में CJP का दूसरा आंदोलन होता. लेकिन इस आंदोलन को होने नहीं दिया गया, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर उतरते ही विमान के अंदर घुसकर अभिजीत और उनकी टीम को हिरासत में ले लिया. पूरी दिल्ली में कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर जंतर-मंतर तक जाने से रोका. ध्रुव राठी और तुषार गांधी को भी हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर जाने ही नहीं दिया.

विज्ञापन

20000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए

CJP के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है. पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) को भी एहतियाती उपाय करने को कहा था, जिसके चलते आज 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए. आज शनिवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर पहुंचने वाली 75 स्थानीय ट्रेनों और अन्य राज्यों से आने वाली 250 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. नई दिल्ली को 20 जोन में बांटकर 12 डिटेन सेंटर बनाए गए, जहां हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रखा गया है. इसके अलावा आज दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के घर भी पहुंची थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ