संजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल, फिर बढ़ गया इंतजार?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी की मांग उठाई जा रही थी. हालांकि, संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ 82 रनों की पारी के बाद वैभव की टीम में जगह बनना फिलहाल मुश्किल हो गया है.

ind vs wi sanju samson vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी टली? (Image: PTI)

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया को अपना फैन बना लिया है. हालांकि, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है. लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें मौका नहीं मिल रहा है. अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं और लगातार रन बनाते आए हैं. दूसरी ओर, संजू सैमसन पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप हो रहे थे, जिस वजह से लग रहा था कि अब वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी की राह आसान हो गई है. हालांकि, अब लग रहा है कि वैभव को अपने मौके के लिए और इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

संजू सैमसन की फॉर्म में वापसी

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I से पहले संजू सैमसन लगातार संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने इससे पहले 4 पारियों में सिर्फ 29 रन बनाए थे. वह लगातार फ्लॉप साबित हो रहे थे, जिस वजह से प्लेइंग 11 में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे थे. कई लोग कयास लगा रहे थे कि संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में खेलने का मौका भी नहीं मिलेगा. हालांकि, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर भरोसा दिखाते हुए फिर से मौका दिया.

विज्ञापन

लगातार 4 पारियों में फेल होने के बाद संजू सैमसन के पास खुद को साबित करने और प्लेइंग 11 में अपनी जगह बचाने का यह आखिरी मौका था. रांची में हुए दूसरे T20I मैच में संजू सैमसन ने निडर तरीके से बल्लेबाजी की. उन्होंने 41 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बना दिए. अपनी इस पारी में संजू ने 9 चौके और 4 छक्के जड़े.

विज्ञापन

संजू अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन समार स्प्रिंगर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने कामिल पूरन को कैच थमा दिया. संजू की इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 249 रन जड़ दिए.

वैभव सूर्यवंशी की बढ़ गई मुश्किलें!

संजू सैमसन अगर दूसरे T20I मैच में 82 रन बनाने के बजाय सस्ते में पवेलियन लौट जाते, तो वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में एंट्री लगभग पक्की हो जाती. वैभव सूर्यवंशी का हालिया रिकॉर्ड संजू सैमसन के मुकाबले अच्छा रहा है. इसी वजह से अगर संजू फ्लॉप होते, तो वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I मैच में खेलने का मौका मिलता. हालांकि, संजू सैमसन ने 82 रन जड़कर अगले कुछ मैचों के लिए प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अगर वह ऐसा प्रदर्शन करते रहे, तो वैभव की वापसी और मुश्किल हो जाएगी. हालांकि, अगर संजू दोबारा जल्दी विकेट गंवाने लगे, तो वैभव का कमबैक हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ