आजकल यूट्यूब सिर्फ एंटरटेनमेंट का प्लेटफार्म नहीं है, बल्कि लोगों के लिए इंफॉर्मेशन पहुंचाने का जरिया भी बन चुका है. आज कई कंटेंट क्रिएटर्स इसी फील्ड में अपनी पहचान बना चुके हैं, जिसमें ध्रुव राठी भी शामिल हैं. उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. वो राजनीति, इतिहास, पर्यावरण और सामाजिक जैसे मुद्दों पर वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूट्यूब पर पहचान बनाने से पहले ध्रुव राठी ने जर्मनी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी? उनके पास इंजीनियरिंग और सोशल साइंस से रिलेटेड तीन डिग्रियों भी हैं. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उनकी पढ़ाई से लेकर कंटेंट क्रिएटर बनने तक की कहानी कैसी रही है.
कौन हैं ध्रुव राठी?
ध्रुव राठी हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं और फेमस यूट्यूबर की लिस्ट में शामिल है. उनका जन्म 8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. वह अपने वीडियो में गंभीर मुद्दों पर बात करते हैं और लोगों को आसान तरीके से समझाने की कोशिश करते हैं. उनके वीडियो कंटेंट में राजनीतिक, इतिहास, पर्यावरण, इकोनॉमिक और सोशल जैसे मुद्दे शामिल होते हैं, लेकिन उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग का रहा है.
ध्रुव राठी की पढ़ाई कैसी रही है?
वैसे तो वो अभी एक कंटेट क्रिएटर हैं, लेकिन ध्रुव राठी की शुरुआती पढ़ाई हरियाणा के स्कूल में रही. इसके बाद वो जर्मनी पढ़ने के लिए गए और वहां के कार्लज़ूहे प्रौद्योगिकी संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और रिन्यूवल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कंटेट बनाना शुरू किया और सोशल मुद्दों पर बातचीत करते-करते फेमस हुए .
ध्रुव राठी के पास कौन-कौन सी डिग्रियां हैं?
ध्रुव राठी के पास सिर्फ मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं है, बल्कि रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर्स, इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल साइंस में दूसरी बैचलर की डिग्री शामिल है. इसलिए उन्हें कई विषयों पर नॉलेज है, जिसका असर उनके वीडियो में साफ नजर आता है.
2 महीने में बना था पहला VIDEO
ध्रुव राठी के कंटेंट क्रिएशन का सफर साल 2014 में शुरू हुआ था. इस दौरान वो जर्मनी में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे. उन्होंने किसी बड़े सेटअप से वीडियो नहीं बनाया था, बल्कि फोन से एक ट्रैवल वीडियो रिकॉर्ड करके अपलोड किया था. पहले वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया था कि अपना पहला वीडियो खुद एडिट किया था, जिसमें लगभग 2 महीने का वक्त लगा था. वहीं, 16 सितंबर 2016 को उन्होंने पहला राजनीतिक वीडियो पोस्ट किया, जो उनके यूट्यूब चैनल का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था.
कब शुरू किया राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाना?
ध्रुव राठी ने समय के साथ अपने कंटेंट का दायरा बढ़ाया. ट्रैवल के साथ-साथ उन्होंने कई मुद्दों पर वीडियो बनाना शुरू किया. उन्होंने 16 सितंबर 2016 को अपना पहला पॉलिटिकल वीडियो अपलोड किया. इसके बाद उनके कंटेंट में सोशल मुद्दे ज्यादा देखे गए. बता दें वह अपने कंटेंट में फैक्ट्स और अलग-अलग पहलुओं के जरिए किसी मुद्दे को समझाने की कोशिश करते हैं.