WWE Year Ender: 2025 में इन रेसलर्स का रहा कंपनी में दबदबा, Roman Reigns के भाई ने खूब मचाई तबाही

2025 में कुछ WWE स्टार्स ने अपने धमाकेदार काम से सभी का दिल जीता है. किसी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती, तो कोई वीकली शो का हीरो बना. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

इन WWE स्टार्स ने 2025 में लूटा मेला

2025 Best Stars: 2025 में ट्रिपल एच ने लगभग सभी स्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार तगड़ा पुश दिया. उनके काम की तारीफ हुई. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की वजह से भी फायदा मिला. NXT से आए कुछ स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोस्टर में कुछ ऐसे रेसलर्स भी हैं, जिनका पूरे साल दबदबा देखने को मिला. एक तरह से कहा जाए तो इन्होंने कंपनी पर राज किया. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो के लिए 2025 यादगार रहेगा. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 41 में गुंथर को हराकर पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. पूरे साल उसो लाइमलाइट में रहे. रोमन रेंस के साथ मिलकर भी उन्होंने मैच लड़ा. सबसे बड़ी बात है कि वो टाइटल पिक्चर में लगातार बने रहे. ट्रिपल एच ने भी उनकी बुकिंग खास अंदाज में की.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो

2025 में बतौर हील डॉमिनिक मिस्टीरियो छा गए हैं. रेसलमेनिया 41 में उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा. लिव मॉर्गन के साथ उनके काम की खूब तारीफ की. सबसे बड़ी बात है कि सर्वाइवर सीरीज में मिस्टीरियो ने जॉन सीना को हराकर दूसरी बार आईसी चैंपियनशिप अपने नाम की. अब उनका टाइटल रन लंबा चलने वाला है.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर ने बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन पूरे साल बढ़िया काम किया. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने दो दिग्गजों को रिटायर किया. 12 जुलाई को उन्होंने Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग को हराया. हाल ही में 13 दिसंबर को हुए Saturday Night’s Main Event में उन्होंने जॉन सीना को हराकर उन्हें रिटायर किया. गुंथर को अब नया करियर किलर उपनाम मिल चुका है.

स्टेफनी वकेर

मेन रोस्टर में आने के बाद से ही स्टेफनी वकेर छाई हुई हैं. खतरनाक मूव्स और मुकाबलों में धाकड़ प्रदर्शन की वजह से स्टेफनी फैंस की फेवरेट बन गई हैं. WWE को भी उनके ऊपर भरोसा हुआ. इस वजह से ही उन्हें बहुत जल्द विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बना दिया. वकेर को 2025 का बेस्ट सुपरस्टार कहा जा सकता है. वो इतनी जल्दी अपना टाइटल नहीं हारने वाली हैं. उनका टाइटल रन जरूर बहुत लंबा चलेगा.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर ने 2025 में दिखाया है कि वो कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. रेसलमेनिया 41 के बाद उन्होंने द विज़न ग्रुप को ज्वाइन किया. पॉल हेमन के साथ उन्होंने काम करना शुरू किया. इसके बाद से द विज़न ने Raw के एपिसोड में तबाही मचाई हुई है. ब्रेकर के स्पीयर के सामने टिक पाना किसी के लिए भी मुश्किल काम है. कंपनी बहुत जल्द उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनाने की तैयारी में लगी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ