हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के फैन और WWE दिग्गज ने अपनी नई फिल्म का पहला लुक किया जारी, फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

WWE में एक ऐसा रेसलर हैं जो युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का बहुत बड़ा फैन है. IPL 2026 के टाइम पर उन्होंने कुछ वीडियो पोस्ट किए थे. खैर अब उन्होंने अपनी नई फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है.

विज्ञापन
WWE स्टार की शानदार तस्वीर (Photo: X)

Drew McIntyre: अप्रैल 2026 में हुए WWE रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर का मैच जेकब फाटू के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. अंत में मैकइंटायर को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से अभी तक मैकइंटायर WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खैर मैकइंटायर शूटिंग में व्यस्त थे. अब बड़ी स्क्रीन पर भी वो अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. मैकइंटायर ने अपनी आने वाली फिल्म का पहला लुक पोस्ट कर दिया है. सोशल मीडिया पर मैकइंटायर को इसके जरिए खूब प्यार मिल रहा है.

WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर ने पोस्ट की तस्वीर

ड्रू मैकइंटायर का WWE में 2020 से करियर शानदार रहा है. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी. अब वो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मैकइंटायर कई बार कह चुके हैं कि वो हॉलीवुड में भी काम करना चाहते हैं. मैकइंटायर ने इस बार सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म The Last Druid के सेट की एक तस्वीर पोस्ट की. वो एक सूखे खेत में बिना शर्ट के नज़र आए. उन्हें एक गहरे रंग की पैंट, बूट और चश्मा पहना हुआ है. हालांकि, उन्होंने अपने रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने कैप्शन में सिर्फ सिनेमा लिखा. इसके जरिए उन्होंने बता दिया कि वो शूटिंग कर रहे हैं. इससे एक चीज और पता चलती है कि शायद उनकी इतनी जल्दी WWE में वापसी नहीं करनी पड़ेगा. फैंस को लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Roman Reigns-Seth Rollins की जंग में ये 6 WWE रेसलर्स डालेंगे खलल! SummerSlam 2026 में हो सकता है उलटफेर

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर हैं वैभव सूर्यवंशी के फैन

भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी बल्लेबाजी से खूब कोहराम मचाया था. इसकी बदौलत उनकी भारतीय टीम में भी एंट्री हो गई है. सूर्यवंशी के फैन ड्रू मैकइंटायर भी हैं. पूर्व चैंपियन ने सोशल मीडिया पर सूर्यवंशी की बहुत तारीफ की. उन्होंने पहले सूर्यवंशी की जर्सी पहनकर वर्कआउट का वीडियो पोस्ट किया. बाद में उन्होंने भारतीय क्रिकेटर की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में वो कमाल कर रहे हैं, जो शायद ही कोई सोच सकता है. हल्ला बोल, यंग मैन”. मैकइंटायर को वैभव ने अपना दीवाना बना लिया है.”

ये भी पढ़ें: Brock Lesnar-Roman Reigns की वापसी और Triple H की तबाही! जानिए Raw में अगले हफ्ते क्या होगा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola