Brock Lesnar-Roman Reigns की वापसी और Triple H की तबाही! जानिए Raw में अगले हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw के आने वाले एपिसोड में बहुत कुछ होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने शो को शानदार बनाने के लिए बड़े मैचों और सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE
1 / 6

WWE Raw: WWE में इस समय SummerSlam 2026 का बिल्डअप चल रहा है. कंपनी ने 12 मैचों का ऐलान अभी कर दिया है. सभी वीकली एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हैं. Raw के आगामी एपिसोड पर रेसलिंग फैंस की नजरें होंगी. ये SummerSlam से पहले अंतिम रेड ब्रांड का शो होगा. WWE इसे शानदार बनाना चाहता है. ट्रिपल एच भी इस बार शो में नज़र आएंगे. उनके सैगमेंट की घोषणा कर दी गई है. आइए आपको बताते हैं कि Raw में क्या-क्या होने वाला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच2 / 6

Raw के एपिसोड में सोल रुका अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ डिफेंड करेंगी. कुछ समय पहले ही रुका ने बैकी लिंच को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. खैर इस बार रुका के टाइटल रन का अंत भी हो सकता है. राकेल को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. रॉड्रिगेज ने अभी तक बढ़िया काम किया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द विज़न का मैच

द विज़न का मैच3 / 6

द विज़न के ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला अकीरा टोजावा और ओटिस के साथ होगा. अभी तक थ्योरी और ब्रेकर ने टोजावा और ओटिस का बहुत बुरा हाल किया है. खासतौर पर ब्रेकर ने स्पीयर से खूब बवाल मचाया है. हाल ही में विज़न को मैक्सिकन डुप्री ने ज्वाइन किया. अब देखना होगा कि रेड ब्रांड के शो में किसकी जीत होगी. (Photo: WWE.com)

रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस का सैगमेंट4 / 6

Raw के एपिसोड में रोमन रेंस भी वापसी करेंगे. उनका सैथ रॉलिंस के साथ सैगमेंट तय किया गया है. समरस्लैम 2026 में रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की राइवलरी मौजूदा समय में जबरदस्त चल रही है. कोई भी जीत दर्ज कर सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की वापसी

ब्रॉक लैसनर की वापसी5 / 6

ब्रॉक लैसनर भी Raw मे एंट्री करेंगे. उनका ओबा फेमी के साथ वे-इन सैगमेंट बुक किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि इनके सैगमेंट को ट्रिपल एच होस्ट करने वाले हैं. द गेम वहां पर रहेंगे तो फिर कोई ना कोई बवाल जरूर होगा. फेमी और लैसनर के बीच ब्रॉल भी हो सकता है. दोनों तबाही मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

जो हेंड्री का कॉन्सर्ट

जो हेंड्री का कॉन्सर्ट6 / 6

Raw के एपिसोड में जो हेंड्री का कॉन्सर्ट भी होगा. उनके साथ डेनहाउजेन भी मौजूद रहेंगे. इस सैगमेंट में भी बवाल मचेगा. डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना दखलअंदाजी कर कोई ना कोई गलत हरकत जरूर करेंगे. समरस्लैम 2026 में डेनहाउजेन का मुकाबला मिस्टीरियो के साथ होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन