Raw Results (14 September 2026): WWE रॉ के इस हफ्ते के एपिसोड का आयोजन मेक्सिको सिटी में स्थित एरिना सिउडाड डे मेक्सिको में किया गया. अमूमन Raw में रोमन रेंस मैच नहीं लड़ते हैं लेकिन मेक्सिको में हुए इस शो में ट्राइबल चीफ एक्शन में नजर आए. इसके अलावा भी एक और टाइटल मैच देखने को मिला. रे मिस्टीरियो समेत कुछ स्टार्स का बुरा हाल भी हुआ. आइए Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के नतीजों पर एक नजर डालते हैं.
रे मिस्टीरियो का सैगमेंट
रे मिस्टीरियो ने Raw की शुरुआत की और फैंस की तारीफ की. स्टैफनी वकेर ने एंट्री की, लेकिन जल्द ही लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखल दिया. डॉमिनिक ने मैच का प्रस्ताव रखा. रे लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं. इसी वजह से एल ग्रांडे अमेरिकानो ने उनकी ओर से लड़ने का फैसला किया. एडम पीयर्स ने एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर का लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ मिक्स्ड टैग टीम मैच बुक कर दिया.
एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर vs लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो
एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वक्त का लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ मिक्स्ड टैग टीम मैच शानदार रहा. चारों स्टार्स ने बेहतरीन मूव्स का उपयोग किया. अमेरिकानो-वकेर जीत के करीब थे लेकिन जजमेंट डे के दखल के चलते मैच DQ के साथ खत्म हो गया. मैच में जजमेंट डे ने रे मिस्टीरियो, एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर पर हमला किया.
नतीजा: DQ के जरिए एल ग्रांडे अमेरिकानो और स्टैफनी वकेर की जीत हुई
बैकस्टेज, ड्रैगन ली ने पेंटा को रोमन रेंस के खिलाफ मैच के लिए मोटिवेट किया.
ये भी पढ़ें:- नए WWE चैंपियन Sami Zayn के सिर पर मंडराया खतरा! ये 5 रेसलर्स दे सकते हैं अगली चुनौती
– ऑस्टिन थ्योरी vs बिग केस vs जे’वॉन एवंस (MITB क्वालीफाइंग मैच)
ऑस्टिन थ्योरी, बिग केस और जे’वॉन एवंस के बीच मनी इन द बैंक लैडर मैच में जगह बनाने के लिए बेहतरीन ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला. मैच में मैक्सिन डुप्री का दखल हुआ और उन्होंने थ्योरी की मदद की. हालांकि, अंत में जे’वॉन एवंस ने ओजी कटर मूव का उपयोग करके मैच जीता.
नतीजा: जे’वॉन एवंस ने किया क्वालीफाई
बैकस्टेज, द ब्लडलाइन ने 946 फैक्शन से निपटने की योजना बनाई.
– चैड गेबल (c) vs ड्रैगन ली (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
चैड गेबल और ड्रैगन ली के बीच हाई-फ्लाइंग इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच देखने को मिला. अंत में ड्रैगन, गेबल के एंकल लॉक में फंस गए और खुद को बचा नहीं सके. उन्होंने टैपआउट करके अपनी हार स्वीकार की. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे का सम्मान किया.
नतीजा: चैड गेबल ने जीत के साथ चैंपियनशिप रिटेन की
बेली ने वीडियो पैकेज के जरिए लायरा वैल्किरिया को धमकी दी.
– केलानी जॉर्डन vs लोला वाइस vs राकेल रॉड्रिगेज (MITB क्वालीफाइंग मैच)
केलानी जॉर्डन, लोला वाइस और राकेल रॉड्रिगेज के बीच रोमांचक वुमेंस मनी इन द बैंक क्वालीफाइंग मैच देखने को मिला. यह मुकाबला लंबा चला और अंत में राकेल के पास मोमेंटम था. हालांकि, लोला वाइस ने फोल्डिंग प्रेस के जरिए राकेल को पिन किया और जीत दर्ज की.
नतीजा: लोला वाइस ने MITB के लिए क्वालीफाई किया
946 ने रोमन रेंस और द ब्लडलाइन को धमकी दी.
बैकस्टेज, स्टैफनी वकेर और बैकी लिंच के बीच दुश्मनी शुरू होने के संकेत मिले.
– रोमन रेंस vs पेंटा एल जीरो एम (WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
रोमन रेंस और पेंटा एल जीरो एम के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला. वर्ल्ड टाइटल के लिए हुए इस महामुकाबले में पेंटा ने रोमन को कड़ी टक्कर दी. रोमन रेंस ने सुपरमैन पंच लगाया और फिर स्पीयर देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की. रोमन ने पेंटा को सपोर्ट करने आए मेक्सिकन फैंस का दिल तोड़ दिया.
नतीजा: रोमन रेंस ने चैंपियनशिप रिटेन की
ये भी पढ़ें:- WWE Money in the Bank 2026 में मचेगी तबाही! ये 3 खूंखार रेसलर्स कर सकते हैं ब्लॉकबस्टर वापसी
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines