नए WWE चैंपियन Sami Zayn के सिर पर मंडराया खतरा! ये 5 रेसलर्स दे सकते हैं अगली चुनौती

WWE में सैमी ज़ेन को इस बार बड़ी सफलता मिली है. वो नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए हैं. हालांकि उनके पास दुश्मनों की बिल्कुल भी कमी नहीं है. कुछ स्टार्स उन्हें अगले चुनौती पेश कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
सैमी ज़ेन को कौन देगा चुनौती? (Photo: WWE.com)

Sami Zayn: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सैमी ज़ेन के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच खतरनाक मैच हुआ. इस मैच में जॉनी गार्गानो, कैंडिस लेरे और केविन ओवेंस ने दखलअंदाजी की. इन सभी चीजों का फायदा सैमी को मिला. उन्होंने पंक को पिन करते हुए दूसरी बार इस टाइटल को अपने नाम किया. जीत के बाद सैमी काफी खुश नज़र आए. यहां हम आपको पांच रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो सैमी को अगली चुनौती दे सकते हैं.

विज्ञापन

क्या सीएम पंक को मिलेगा रीमैच?

क्या सीएम पंक को मिलेगा रीमैच?2 / 6

सीएम पंक SmackDown में बढ़िया काम कर रहे हैं. वो सैमी ज़ेन से टाइटल हार गए हैं लेकिन इसका पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. उन्होंने कह दिया है कि वो इसे दोबारा जीतने की कोशिश करेंगे. हो सकता है कि पंक अब सैमी के खिलाफ रीमैच की मांग करें. कंपनी उन्हें मुकाबला दे सकती है. सैमी को भी रीमैच दिया गया था और वो नए चैंपियन बन गए. कुछ ऐसा ही पंक के साथ भी हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन करेंगे बड़ा कारनामा

रैंडी ऑर्टन करेंगे बड़ा कारनामा3 / 6

रैंडी ऑर्टन ने SmackDown के एपिसोड में कहा कि अब वो 15वें टाइटल के लिए जाएंगे. रैंडी लंबे समय से चैंपियन नहीं बने है. इस साल रेसलमेनिया में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब वो सैमी ज़ेन के खिलाफ जाकर उन्हें चुनौती दे सकते हैं. वैसे रैंडी और सैमी की राइवलरी काफी शानदार होगी. इससे कंपनी को भी फायदा होगा. अगर रैंडी जीत गए तो फिर इतिहास रच सकते हैं. उन्हें ट्रिपल एच द्वारा मौका दिया भी जा सकता है. (Photo: WWE.com)

केविन ओवेंस को मिलेगा मौका

केविन ओवेंस को मिलेगा मौका4 / 6

केविन ओवेंस और सैमी जे़न बहुत अच्छे दोस्त हैं. अब दोनों दुश्मन बन चुके हैं. सैमी ने ही केविन के ऊपर हमला किया था. इस बार केविन ने सैमी को हराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. सैमी ने केविन को लो-ब्लो लगा दिया था. ओवेंस टाइटल से पीछे हट नहीं रहे हैं. वो किसी भी हाल में चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं. ओवेंस भी ज़ेन को सिंगल मैच के लिए ललकार सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स ठोक सकते हैं दावा

कोडी रोड्स ठोक सकते हैं दावा5 / 6

कोडी रोड्स को कोई कैसे भूल सकता है. अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप 2024 के बाद से सबसे ज्यादा उनके पास ही रही है. कोडी और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी अब लगभग खत्म हो गई है. सैमी ज़ेन को अब कोडी चुनौती दे सकते हैं. इन दोनों के बीच फ्यूड की शुरुआत कराई जा सकती है. कोडी और सैमी पहले एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे. हालांकि अब कट्टर दुश्मन बन चुके हैं. (Photo: WWE.com)

गुंथर कर सकते हैं हमला

गुंथर कर सकते हैं हमला6 / 6

गुंथर कभी भी कुछ कर सकते हैं. उनके पास खूब ताकत है. वो अपने कारनामों से हमेशा सभी को परेशानी में डाले रहते हैं. गुंथर जब से SmackDown में आए हैं तब से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के पीछे पड़े हैं. उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है. वो अभी भी टाइटल से पीछे नहीं हट रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि वो टाइटल जीतकर रहेंगे. अब सैमी ज़ेन को वो भी चुनौती दे सकते हैं. सैमी और गुंथर काफी पुराने दुश्मन हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन