WWE Money in the Bank 2026 में मचेगी तबाही! ये 3 खूंखार रेसलर्स कर सकते हैं ब्लॉकबस्टर वापसी

WWE Money in the Bank 2026 को लेकर फैंस के बीच हमेशा उत्साह बने रहता है. इसमें होने वाले मैच दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते हैं. हमेशा की तरह इस बार भी कुछ स्टार्स की शो में वापसी हो सकती है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE Money in the Bank 2026
1 / 6
किन WWE स्टार्स की होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

WWE Money in the Bank 2026: WWE के अब कुछ ही प्रीमियम लाइव इवेंट बचे हुए हैं.  इनमें से एक Money in the Bank 2026 है. इस इवेंट का आयोजन 2026 में देरी से कराया जा रहा है. कंपनी ने इसका बिल्डअप भी शुरू कर दिया है. इसमें होने वाले मेंस और वुमेंस लैडर पर सभी की नजरें रहती हैं. जीतने वाले रेसलर्स को आगे जाकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिलता है. हर बार इस शो में दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिलते हैं. रेसलर्स की वापसी भी होती है. यहां हम आपको तीन स्टार्स के बारे में बताएंंगे जो Money in the Bank 2026 में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब होगी Money in the Bank 2026?

कब होगी Money in the Bank 2026?2 / 6

Money in the Bank 2026 का आयोजन अगले महीने 10 अक्टूबर को होने वाला है. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के रेसलर्स हिस्सा लेंगे. मेंस और वुमेंस लैडर मैच के लिए दोनों ब्रांड में क्वालिफाईंग मैच भी हो रहे हैं. कुछ रेसलर्स ने आगे एंट्री कर ली है. अगस्त की शुरुआत में समरस्लैम हुआ था. इसके बाद कंपनी ने सीधे अक्टूबर में Money in the Bank 2026 कराया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

क्या ड्रू मैकइंटायर आएंगे?

क्या ड्रू मैकइंटायर आएंगे?3 / 6

रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर को जेकब फाटू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर मैकइंटायर नज़र नहीं आए हैं. वो बीच में फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त थे. Money in the Bank 2026 में मैकइंटायर वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. फैंस इनका लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उनका आने से सभी खुश हो जाएंगे. ये WWE की तरफ से बड़ा सरप्राइज भी होगा. (Photo: WWE.com)

क्या द रॉक देंगे तोहफा?

क्या द रॉक देंगे तोहफा?4 / 6

द रॉक कब वापसी करेंगे ये किसी को पता नहीं रहता है. वो कभी एंट्री कर फैंस को तोहफा दे सकते हैं. Money in the Bank 2026 में भी उनकी एंट्री हो सकती है. वो फैंस को चौंका सकते हैं. रॉक पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में अंतिम बार WWE टीवी पर दिखाई दिए थे. फैंस उनसे नाराज चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहते हैं. अब तो टीवी पर उनका आना बनता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस कर सकते हैं वापसी

सैथ रॉलिंस कर सकते हैं वापसी5 / 6

सैथ रॉलिंस की Money in the Bank 2026 में वापसी पक्की लग रही है. समरस्लैम 2026 में वो रोमन रेंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार गए थे. इसके बाद से अभी तक उनकी लाइव टीवी पर एंट्री नहीं हुई है. कंपनी उनकी बुकिंग बड़े शो के लिए कर सकती है. अगर वो आए तो फैंस भी खुश हो जाएंगे. उनके आने से WWE को भी बिजनेस में काफी फायदा होगा. (Photo: WWE.com)

रॉलिंस लाइव इवेंट में आए नज़र

रॉलिंस लाइव इवेंट में आए नज़र6 / 6

वैसे सैथ रॉलिंस लाइव इवेंट में वापसी कर चुके हैं. उन्होंने सोल सिकोआ और एलए नाइट के साथ मिलकर ब्लडलाइन से मुकाबला किया. रॉलिंस का लाइव टीवी पर आना बाकी है. इस लिहाज से भी देखा जाए तो उनकी वापसी Money in the Bank 2026 में संभव है. कहा जा रहा है कि वो एक नई स्टोरीलाइन में शामिल हो सकते हैं. रोमन रेंस के साथ वो आगे जाकर काम कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन