WWE Raw: WWE Clash in Italy 2026 का सफल समापन इटली में हो गया है. फैंस को वहां पर पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. सभी में ताबड़तोड़ एक्शन दिखा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी खूब तबाही मचाई. रेंस ने जेकब फाटू को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराकर टाइटल रिटेन किया. खैर अब सभी की नजरें Raw के पहले एपिसोड पर हैं. कंपनी ने इसके लिए पहले से कुछ ऐलान कर दिए हैं. इस रेड ब्रांड के शो का प्रसारण इटली के ट्यूरिन में स्थित इनालपी एरीना से होगा. आइए आपको बता दें कि एपिसोड में क्या-क्या होगा.
किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की शुरुआत
Raw के एपिसोड से किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. इसका फाइनल 27 जून को सऊदी अरब में होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट में होगा. Raw के एपिसोड में इस हफ्ते ओबा फेमी, पेंटा, सोलो सिकोआ और कार्मेलो हेज के बीच टूर्नामेंट का किकऑफ मैच होगा. वहीं वुमेंस डिवीजन के लिए मैच तय कर दिया गया है. लिव मॉर्गन, बैकी लिंच, एलेक्सा ब्लिस और चेल्सी ग्रीन के बीच टक्कर होगी. देखना होगा कि इन दोनों बड़े मुकाबलों में किसकी जीत होगी. जो भी जीतेगा वो टूर्नामेंट में एक कदम आगे बढ़ जाएगा.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns का WWE Clash in Italy 2026 के बाद ऐतिहासिक ऐलान, पूरे रोस्टर पर मंडराया खतरा!
रोमन रेंस की एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी
Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराया. मैच के बाद द उसोज़ भी रिंग में आए. जे उसो ने रेंस को उला-फाला पहनाई. इस दौरान रिंगसाइड में सोलो सिकोआ अपनी MFT के साथ खड़े थे. कमेंट्री टीम ने इससे पहले फैंस को फाटू की हार से जुड़ी हुई शर्त सभी को याद दिलाई. कहा गया कि रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस को फाटू एक्नॉलेज करेंगे. मैच में शर्त रखी गई थी कि अगर फाटू हार गए तो वो रोमन को एक्नॉलेज कर उनकी सेवा करेंगे. Raw के एपिसोड में अब रोमन रेंस की एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी सैगमेंट का आयोजन किया जाएगा. देखना होगा कि फाटू का अगला कदम क्या होगा. हो सकता है कि वो फिर से रेंस के ऊपर हमला कर दें. फाटू अपना वादा तोड़कर रेंस को धोखा भी दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 26 साल के WWE रेसलर ने Clash in Italy 2026 में रचा इतिहास, दिग्गज को हराकर पहली बार जीता टाइटल
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines