Roman Reigns का WWE Clash in Italy 2026 के बाद ऐतिहासिक ऐलान, पूरे रोस्टर पर मंडराया खतरा!

WWE Clash in Italy 2026 में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला. शो के बाद बैकस्टेज इंटरव्यू में रोमन ने बड़ा बयान दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस का बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE Clash in Italy 2026 का मेन इवेंट जबरदस्त रहा. वहां पर रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में रोमन ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की. रेंस ने बता दिया कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं. हार के बाद फाटू काफी निराश दिखे. द उसोज़ भी रिंग में आए. जे उसो ने उन्हें उला-फाला पहनाई. खैर मैच खत्म होने के बाद रोमन ने बैकस्टेज ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने पूरे लॉकर रूम को चेतावनी दी.

विज्ञापन

WWE चैंपियन रोमन रेंस ने क्या कहा?

Clash in Italy 2026 के बाद पोस्ट-शो में रोमन रेंस ने एक इंटरव्यू दिया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए मेरी जीत का क्या मतलब है. या इससे कोई फर्क पड़ता है. अन्य सभी के लिए इसका क्या मतलब है, है ना? मैं बकबक सुन सकता हूं. एलए नाइट, रॉयस की, ये बात आप सभी बेवकूफों पर भी लागू होती है. क्या आप ट्राइबल चीफ के बारे में बकवास करना चाहते हो. क्या आप मेरे परिवार के बारे में बकवास करना चाहते हो. आप सब ब्लडलाइन से डरे हुए हो. आप सभी पहले से देख रहे हो कि मेरे पीछे क्या हो रहा है. मैं हेड ऑफ आर्मी रह चुका हूं. मैं ट्राइबल चीफ रह चुका हूं. मैं इसे सही तरीके से करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपने लैगेसी को सही तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा हूं. लेकिन आप सब मुझे मजबूर कर रहे हो. मुझे आजमाते हो. मैं सब कुछ संभाल लूंगा”.

विज्ञापन

जेकब फाटू को करना होगा एक्नॉलेज

रोमन रेंस और जेकब फाटू के मैच में कुछ बड़ी शर्ते भी रखी गई थीं. रेंस ने कहा था कि अगर फाटू हार गए तो वो उन्हें एक्नॉलेज करेंगे. साथ ही साथ रेंस की सेवा भी करेंगे. Raw के आगामी एपिसोड में ये चीज होने वाली है. वहां पर फाटू को रेंस को एक्नॉलेज करना होगा. अब देखना होगा कि ब्लडलाइन की स्टोरी में आगे जाकर क्या बवाल मचता है. हो सकता है कि कोई नया मोड़ कहानी में आ जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ